फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Asha Patel resigns in Gujarat

गुजरात में कांग्रेस को झटका, विधायक आशा पटेल ने दिया इस्तीफा

Sat, 02 Feb 2019 06:25 PM IST
अमित मंडल भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Published by: अमित मंडल Updated Sat, 02 Feb 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Asha Patel resigns in Gujarat
कांग्रेस
 गुजरात में कांग्रेस की विधायक आशा पटेल ने शनिवार को ‘‘अंदरूनी कलह’’ का हवाला देते हुए विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मेहसाणा जिले के ऊंझा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आशा पटेल ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पटेल के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पटेल ने भाजपा से ऊंझा सीट कांग्रेस को दिलाई थी।
विज्ञापन


ऊंझा, महेसाणा लोकसभा सीट में आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार भाजपा और तीन कांग्रेस के पास हैं। महेसाणा लोकसभा सीट भाजपा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा पटेल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने अंदरूनी कलह और पार्टी नेतृत्व के मुझे नजरअंदाज करने के चलते इस्तीफा दिया है।’’  पटेल ने यह भी दावा किया है कि पिछले एक साल में राज्य के मुद्दों पर दी गई उनकी किसी भी राय पर गौर नहीं किया गया।

सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कोई निर्णय लेने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श करेंगी। कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि आशा पटेल ने अपने निजी स्वार्थ के चलते यह निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा, ‘‘कल तक, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।’’ इससे पहले कांग्रेस विधायक कुंवरजी बावलिया ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।
 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से भाजपा ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed