{"_id":"67fabc46ff4f2292c80f6efa","slug":"congress-mission-gujarat-from-april-15-list-of-active-and-inactive-workers-prepared-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 15 अप्रैल से कांग्रेस का मिशन गुजरात शुरू, तैयार की सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 15 अप्रैल से कांग्रेस का मिशन गुजरात शुरू, तैयार की सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची
Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
सार
Congress: कांग्रेस 15 अप्रैल से 'मिशन गुजरात' की शुरुआत करेगी। अभियान के तहत राहुल गांधी मोडासा में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी ने सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर आंतरिक सुधार और जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस का मिशन गुजरात 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए पार्टी ने कार्ययोजना का एलान किया है। नूतन गुजरात, नूतन कांग्रेस अभियान के तहत राहुल गांधी राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के अभियान की शुरुआत करेंगे। वह गुजरात के मोडासा में जिलाध्यक्षों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी ने सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल पार्टी को एकजुट करने और निष्क्रिय नेताओं को दरकिनार करने के मिशन पर जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष शुक्रवार को भी दिल्ली में थे। पार्टी ने अहमदाबाद अधिवेशन में पारित गुजरात प्रस्ताव के प्रसार के लिए भी जनसंपर्क कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। इसमें आंतरिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए पहले चरण में संगठन नेतृत्व के प्रशिक्षण और कैडर को विचार प्रसार के लिए तैयार किया जाएगा। पार्टी को संगठनात्मक आधार पर मजबूत करने का आगाज होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यूक्रेनी दूतावास का दावा- रूसी मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी को बनाया गया निशाना, जानबूझकर किया हमला
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि अहमदाबाद प्रस्ताव नीतिगत बयान नहीं है। यह भारत के लोकतंत्र की गरिमा और विविधता की रक्षा के लिए कांग्रेस का युद्ध घोष है, जिसके चलते पार्टी के संदेश को राज्य की हर गली शहर और गांव में पहुंचने का संकल्प लिया गया है।