{"_id":"5ef71f968ebc3e42e72b3507","slug":"congress-lost-in-gujarat-five-former-party-mlas-held-hands-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में कांग्रेस को नुकसान, पार्टी के पांच पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में कांग्रेस को नुकसान, पार्टी के पांच पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
Sat, 27 Jun 2020 04:20 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। शनिवार को कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। ये सभी उन आठ विधायकों में से हैं जिन्होंने मार्च और जून में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
भाजपा के साथ जुड़ने वालों में कांग्रेस के पूर्व विधायक जीतू चौधरी, प्रद्युम्नसिंह जडेजा, जे.वी ककड़िया, अक्षय पटेल और बृजेश मेरजा शामिल हैं। इन सभी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।
विज्ञापन
Gujarat: JV Kakadiya, Jitu Chaudhary, Brijesh Merja, Pradyumansinh Jadeja & Akshay Patel - five leaders who gave up the memberships of the state Assembly and Congress before Rajya Sabha elections join BJP in Gandhinagar. pic.twitter.com/CL3Kur83O6
— ANI (@ANI) June 27, 2020
विज्ञापन
इन पांच पूर्व विधायकों में से पटेल, मिर्जा और चौधरी ने इस महीने की शुरुआत में विधायकों के रूप में इस्तीफा दे दिया था, इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग ने राज्य में राज्यसभा चुनाव की नई तारीख के रूप में 19 जून की घोषणा की। इन तीन के अलावा बाकी के दो विधायक ककाडिया और जडेजा ने मार्च में इस्तीफा दिया था।
पहले की अनुसूची के अनुसार, गुजरात में राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होना था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाघानी ने पांचों विधायकों के पार्टी में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि भाजपा उन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव जीतेगी, जो उनके इस्तीफे के कारण खाली हुए हैं।