फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders slam Jyotiraditya Scindia, say he chose personal ambition over ideology

सिंधिया पर बरसे कांग्रेस के कई नेता, गहलोत ने कहा- ऐसे लोग जितनी जल्दी पार्टी छोड़ें, उतना अच्छा

Wed, 11 Mar 2020 12:35 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Mar 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders slam Jyotiraditya Scindia, say he chose personal ambition over ideology
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook

कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंगलवार को पार्टी छोड़ने के फैसले की जमकर आलोचना की। सिंधिया पर जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाकर बरसते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 'विचारधारा' की जगह पर ज्योतिरादित्य ने 'निजी महत्वाकांक्षा' को चुना।

विज्ञापन


सिंधिया के इस्तीफे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने पार्टी का भरोसा तोड़ा। ऐसे लोग जितनी जल्दी पार्टी छोड़ दें, उतना ही अच्छा होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए विचारधारा मायने नहीं रखती है और दावा किया कि राजनीतिक सुविधा तथा  निजी महत्वाकांक्षा ने पार्टी छोड़ने के उनके फैसले में एक अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा पेशकश किए गए किसी तरह के प्रलोभन ने सिंधिया को कांग्रेस छोड़ कर जाने के लिए राजी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह दुखद खबर है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बरसों तक पार्टी ने सींचा था।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण काम सौंपे थे। लेकिन अब इस तरह की स्थिति है कि उन्होंने दूसरी पार्टी में जाना ज्यादा सुविधापूर्ण पाया। 

सिंधिया ने लोगों और विचारधारा के साथ धोखा किया: सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंधिया पर लोगों और विचारधारा के विश्वास को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जैसे लोग सत्ता के बिना कामयाब नहीं हो सकते और जितनी जल्दी वे निकलेंगे, उतना अच्छा है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय में भाजपा के साथ हाथ मिलाना एक नेता की विलासी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताता है, खासकर जब भाजपा अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थानों, सामाजिक ताने-बाने और न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है। 

सिंधिया को मनाने के अधिक प्रयास करने चाहिए थे: कुलदीप बिश्नोई
हरियाणा कांग्रेस नेता और विधायक कुलदीप बिश्नोई ने सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने पर कहा कि सिंधिया का कांग्रेस से जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में केंद्रीय स्तंभ थे और पार्टी नेतृत्व को उन्हें मनाने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए थे। उनकी तरह, देश भर में कई अन्य समर्पित कांग्रेस नेता हैं जो अलग-थलग, बर्बाद और असंतोष महसूस करते हैं। 

बिश्नोई ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी को कड़ी मेहनत करने और जनता के साथ प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखने वाले युवा नेताओं को सशक्त बनाने की जरूरत है। 

कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है: श्रीनिवास बीवी
भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पूर्व गुना सांसद को पार्टी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि 1857 और 1967 के इतिहास ने एक बार फिर खुद को दोहराया है। कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है। 

राहुल गांधी का नेतृत्व संभालने का वक्त आ गया: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख
मध्यप्रदेश कांग्रेस में बगावत का हवाला देते हुए, पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने कहा कि राहुल गांधी के लिए पार्टी का नेतृत्व करने और शीर्ष पर कठोर बदलाव करने का समय आ गया है।

भाजपा ने सिंधिया के प्रति वफादार विधायकों के लिए तीन चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की: दिग्विजय
इससे पहले सुबह में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार 14 विधायकों के इस्तीफे से उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच मध्यप्रदेश में पार्टी का समर्थन करने वाले विधायकों की सटीक संख्या पर सवाल किए।

अपने आरोपों को दोहराते हुए कि भाजपा कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही थी, सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने सिंधिया के प्रति वफादार कुछ विधायकों को यहां से बंगलूरू ले जाने के लिए सोमवार को तीन चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed