{"_id":"6875bb34ad03ff5d280a994c","slug":"congress-leaders-meeting-hindi-updates-sonia-gandhi-strategy-of-questioning-govt-in-parliament-monsoon-session-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कांग्रेस नेताओं की बैठक: संसद में सरकार के घेराव पर मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज कांग्रेस नेताओं की बैठक: संसद में सरकार के घेराव पर मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी रणनीति
Tue, 15 Jul 2025 07:51 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:51 AM IST
सार
आज कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी है। सोनिया गांधी बैठक की अध्यक्षता करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार के घेराव पर मंथन किया जाएगा। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी अलग-अलग मुद्दों पर रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।
विज्ञापन
बैठक में कौन से नेता शामिल होंगे
सूत्रों ने बताया कि संसदीय रणनीति समूह की बैठक में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों के उपनेता और पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतक भी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर करेंगी और इसमें रणनीति समूह के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बिहार में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा संसद में गूंजेगा
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को उठाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
देश की शीर्ष अदालत में हो रही है मुकदमे की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देने वाले राजनीतिक दलो॒ में कांग्रेस भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में बहस भी कर रहे हैं।