फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Shashi Tharoor begins campaign for UP Election from NOIDA says vote to reject misrule send message to Delhi

UP Election 2022: शशि थरूर ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, कुशासन को खारिज करने और दिल्ली को संदेश भेजने की अपील

Tue, 08 Feb 2022 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नोएडा से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां उन्होंने भाजपा पर देश की मूल भावना को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिगामी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से कुशासन को खारिज करने की अपील की।

विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor begins campaign for UP Election from NOIDA says vote to reject misrule send message to Delhi
शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव यह निर्धारित करने के लिए हैं कि क्या उत्तर प्रदेश की जनता पिछले पांच साल के कुशासन को खारिज करना चाहते हैं और दिल्ली की सत्ता में काबिज लोगों को संदेश देना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नोएडा से प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए थरूर ने यह बात कही। लोकसभा सांसद थरूर ने जनता से कहा कि चुनावों को कम न आंकें क्योंकि राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पूरे देश पर असर डालते हैं। 

विज्ञापन

शहर के नागरिकों से बातचीत करते हुए नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के वोट का बहुआयामी महत्व है। आपका पहला वोट उसका चयन करने के लिए है कि चयनित विधानसभा में आपकी आवाज कौन बनेगा और एक शहर के तौर पर आपके हितों के लिए कौन काम करेगा। दूसरा वोट यह तय करने के लिए है कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। आपका तीसरा वोट दिल्ली में सत्ता संभाल रहे लोगों को संदेश पहुंचाने के लिए है।

विज्ञापन

यूपी अगर देश होता तो विश्व का चौथा सबसे बड़ा लोकतंत्र होता: थरूर
शशि थरूर ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है और यह स्पष्ट है कि यहां जो भी होता है उसका असर पूरे देश में पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश एक देश होता तो यहां मतदाताओं की संख्या को देखते हुए यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लोकतंत्र होता। उन्होंने भाजपा पर प्रतिगामी नीतियों को जबरन लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि ये कदम भारत की मूल विचारधारा को बदलने वाले हैं। प्रदेश की जनता को इन चुनावों में ऐसी राजनीति को खारिज करना होगा।

नोएडा में उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ शहर बनने की क्षमता: पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक के लिए मतदान करने की अपील करते हुए थरूर ने शहर में नागरिक समस्याओं पर बात की और कहा कि नोएडा में शहरी मुद्दों को उठाने के लिए एक आवाज चाहिए। पाठक ने कहा कि नोएडा में उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ शहर बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, यहां कई तरह के संसाधन हैं, कई प्रख्यात और प्रतिष्ठित लोग यहां रहते हैं जो शहर के विकास में योगदान दे सकते हैं लेकिन नोएडा को एक बेहतर प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है। नोएडा में मतदान 10 फरवरी को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed