फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Randeep Surjewala Says Karnataka CM basavaraj bommai are responsible for theft of voter data

कर्नाटक: सीएम बोम्मई पर कांग्रेस का गंभीर आरोप, कहा- मतदाताओं के डाटा चोरी करते हैं मुख्यमंत्री

Thu, 17 Nov 2022 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 12:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री पर मतदाताओं के डाटा चोरी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Congress Leader Randeep Surjewala Says Karnataka CM basavaraj bommai  are responsible for theft of voter data
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित सत्ता के गढ़ में बैठे लोग मतदाता डाटा की चोरी, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के लिए जिम्मेदार हैं। सीएम बोम्मई, उनके अधिकारी, सरकारी अधिकारी,BBMP के लोग और राज्य चुनाव प्राधिकरण लोकतंत्र को रौंदने में भागीदार हैं।

विज्ञापन


सरकार जनमत खो चुकी है इसलिए वोट चोरी कर रही: सुरजेवाला 
सुरजेवाला ने कहा कि इन सबके खिलाफ FIR दर्ज हो और सीएम बोम्मई जी इस्तीफा दे और 30 दिन में कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में एक जांच हो ताकि सच्चाई सामने आए। ये सरकार जनमत खो चुकी है इसलिए वोट चोरी कर रही है। विपक्ष नेता इन सबके खिलाफ FIR दर्ज करवाने जाएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने सीएम बोम्मई और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीबीएमपी आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के पास उनके आरोप के संबंध में शिकायत दर्ज की कि एक निजी संस्था ने लोगों के चुनावी डेटा एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed