{"_id":"5e32a5d58ebc3e4b671406f3","slug":"congress-leader-mani-shankar-aiyar-says-we-are-not-people-who-break-in-pieces-this-is-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता अय्यर का केंद्र पर तंज, कहा- टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं, यह सरकार है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता अय्यर का केंद्र पर तंज, कहा- टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं, यह सरकार है
Thu, 30 Jan 2020 03:16 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
mani shankar
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े करने वाले हम नहीं, यह सरकार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से निकाली गई 'गांधी शांति यात्रा' के समापन के मौके पर अय्यर ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
अय्यर ने कहा कि सिन्हा जी ने इस यात्रा को निकालकर इस सरकार को दिखाया है कि हम डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि हमारी राजनीतिक शक्तियां कुछ दब गई थी। इन महिलाओं के बारे में कहा जाता था कि ये बाहर नहीं निकल सकतीं। वो कह रही है कि भारत और संविधान हमारा है और तिरंगा हमारा परचम है।
विज्ञापन
अय्यर ने कहा कि टुकड़े टुकड़े करने वाले हम नहीं यह सरकार है। यह साफ है कि हमें देश की अखंडता को बचाकर रखना होगा। उन्होंने कहा कि वो हमें भले ही पाकिस्तान परस्त कहें, लेकिन इनको बताया जाए कि हम भारत को बचाने निकले हैं।
विज्ञापन
जदयू से निकाले गए पवन वर्मा ने कहा कि यह यात्रा का समापन नहीं, नई मुहिम का आगाज है। इस वक्त यह कोशिश की जा रही है कि देश की स्थिरता, प्रेम और सौहार्द को बिगड़कर राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वालो शक्तियों का हम सब भारतीय के तौर पर मुकाबला करेंगे।