फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader Karan Singh says Priyanka Gandhi Vadra is a bright girl rahul gandhi

Congress: कर्ण सिंह ने प्रियंका वाद्रा को बताया 'प्रतिभाशाली लड़की', राहुल के प्रधानमंत्री बनने पर कही ये बात

Sat, 04 Jan 2025 01:49 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 01:49 PM IST
सार

Karan Singh: कांग्रेस से सबसे वरिष्ठ नेताओ में गिने जाने वाले कर्ण सिंह ने कहा कि, राहुल बहुत अच्छे युवक हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि,  राहुल गांधी उनसे करीबी संपर्क में रहते थे, लेकिन हाल ही में उनका मेरा साथ उतना संपर्क नहीं रहा है।

विज्ञापन
congress leader Karan Singh says Priyanka Gandhi Vadra is a bright girl rahul gandhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा को लेकर अहम टिप्पणी की है। कर्ण सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने काम के दौरान सीख रहे हैं और सुधार कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक 'प्रतिभाशाली लड़की' बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस से सबसे वरिष्ठ नेताओ में गिने जाने वाले कर्ण सिंह ने कहा कि, राहुल बहुत अच्छे युवक हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि,  राहुल गांधी उनसे करीबी संपर्क में रहते थे, लेकिन हाल ही में उनका मेरा साथ उतना संपर्क नहीं रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सिंह ने कहा, हर साल उनमें सुधार हो रहा है। मुझे लगता है कि वह काम करते हुए सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, यह कयास का विषय है, लेकिन उनमें काफी क्षमता है और उनके पास खुद को तैयार करने का समय है।
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने कहा कि वह प्रियंका गांधी वाद्रा को तब से जानते हैं जब वह बच्ची थीं। उन्होंने प्रियंका की प्रशंसा करते हुए कहा, वह काफी प्रतिभाशाली लड़की हैं। उनमें जीवंतता है। वह वाकई प्रतिभाशाली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल का 36 साल की उम्र में हिस्सा बनने वाले कर्ण सिंह ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपना "गुरु" बताया। उन्होंने कहा, मैं उनके (इंदिरा गांधी के) साथ 10 साल तक कैबिनेट में था। मैंने उनका सबसे बेहतरीन पल- बांग्लादेश की आजादी और उनका सबसे खराब पल- आपातकाल देखा। सब देखा है।1991 में राजीव गांधी की हत्या एक भयानक त्रासदी थी और उन्हें देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाम दलों ने नहीं बनने दिया राष्ट्रपति
न्होंने यह भी खुलासा किया कि 2006 में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया गया था, लेकिन वामपंथी दलों ने इसे खारिज कर दिया था।  2006 में वामपंथी दलों के साथ एक बैठक में सोनिया गांधी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वामपंथी दलों ने कहा, हम एक महाराजा को राष्ट्रपति कैसे बना सकते हैं। प्रतिभा पाटिल 2007 में राष्ट्रपति बनी थीं।


आज भी रियाज करते हैं कर्ण सिंह
संगीत के शौकीन कांग्रेस नेता कर्ण सिंह अब भी गाते हैं और सप्ताह में एक बार रियाज करते हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) में काम कर चुके सिंह ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति न बनाए जाने का कोई अफसोस नहीं है। यह पूछे जाने पर कि 75 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में क्या उनकी कोई ऐसी ख्वाहिश है जो पूरी नहीं हुई, तो सिंह ने हंसकर कहा, "हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले... लेकिन दम निकलने वाली कोई ख्वाहिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed