कपिल सिब्बल ने कसा तंज, क्या अब अपने पीएम को चूडियां भेजेंगी भाजपा सांसद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भारतीय सैनिकों के शवों के साथ पाकिस्तानी सेना की हैवानियत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा तंज कसा है। वहीं, सिब्बल ने इशारों में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर भी कटाक्ष किया। कपिल सिब्बल ने बिना नाम लिए कहा कि "यूपीए कार्यकाल में जब ऐसा हादसा हुआ तो इनकी महिला सांसद तत्कालीन पीएम को चूड़ियां भेजना चाहती थीं। सिब्बल ने कहा कि अब वो महिला सांसद सरकार में मंत्री हैं तो क्या अपने पीएम को चूड़ियां भेजेंगी?"
मालूम हो कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए। हमले में शहीद हुए जवानों के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की है। भारतीय सेना ने कहा है कि पाक बार्डर एक्शन टीम ने सेना के जेसीओ और बीएसएफ जवान के शवों के साथ बर्बरता की। भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत करारा जवाब देगा।
UPA karyakal me inki mahila MP PM ko choodiya bhejna chahti thi jb aisa haadsa hua.Ab vo mantri hain,kya apne PM ko choodiya bhejengi?-Sibal pic.twitter.com/3bfwaqj8eT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 1, 2017