{"_id":"5b2cc41b4f1c1bca228b6e09","slug":"congress-leader-inspired-by-pm-modi-in-2-years-short-time-became-millionaire-after-selling-pakoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हुआ कांग्रेसी, पकौड़े बेचकर बना लखपति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हुआ कांग्रेसी, पकौड़े बेचकर बना लखपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
congress-pakoda
प्रधानमंत्री मोदी ने एक इंटरव्यू में बेरोजगारी को दूर भगाने का मंत्र देते हुए कहा था पकोड़े तलना भी एक रोजगार है। पीएम मोदी के इस बयान पर देशभर में खूब मजाक उड़ाया गया था लेकिन वडोदरा के कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण भाई राजपूत उनके भाषण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पकौड़े की दुकान खोल ली। और बहुत ही कम समय में वह बिजनेस इतना बढ़ गया कि उन्होंने कई ब्रांच भी खोल ली हैं।
विज्ञापन
लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार नारायण भाई राजपूत का ये बिजनेस कांग्रेस के लिये सरदर्द बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को जब यह पता चला कि उन्हीं के एक नेता की वजह से प्रधानमंत्री का भाषण इतना हिट हो रहा है तो पार्टी की ओर से नारायण भाई को कड़ी फटकार लगाई है और कहा गया कि अगर उन्होंने बयान नहीं बदला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसके बाद अब नारायणा भाई का कहना है कि वह मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पकोड़े बेच रहे हैं यह प्रधानमंत्री की विफलता है।
विज्ञापन
नारायण भाई गुजरात के वडोदरा शहर में एनएसयूआई के सदस्य हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता और हिंदी में पोस्ट ग्रेज्युएट हैं। वह एक दिन प्रधानमंत्री की बातचीत सुनी जिसमें उन्होंने कहा कि पकौड़े तलना भी एक काम है। यदि कोई व्यक्ति पकौड़ा बेचता है तो 200 रुपए रोज कमा सकता है। पकौड़ा तलना भी एक रोजगार ही है। प्रधानमंत्री की इस बात से नारायण इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने पकौड़े का स्टाल शुरू किया और महज एक साल में 35 दुकानें हैं। इसका नाम उन्होंने श्रीराम दालवड़ा सेंटर रखा है।
विज्ञापन
कांग्रेसी होने के नाते नारायण ने पीएम की इस बात को चुनौती के तौर पर लिया था लेकिन उन्हें लगा कि बेरोजगार होकर बैठने से अच्छा है कि सचमुच पकौड़े ही तले जाएं। नारायण बताते हैं कि पीएम की सलाह के बाद मैंने सोचा कि मुझे पहल करनी चाहिये और वह 10 किलो मटेरियल के साथ पकौड़े का स्टाल खोल दिया। शुरू में थोड़ा मजाक उड़ाया गया लेकिन जैसे जैसे काम बढ़ता गया वह मजाक बदलता गया और मैं अब कई लोगों को काम दे रहा हूं।
नारायण हर दिन अब 500 से 600 किलो मटेरियल के पकौड़े बेच देते हैं। कट्टर कांग्रेसी खुद को बताने वाले नारायण पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं और कहते हैं कि मोदी जी एक प्रधानमंत्री के तौर पर देश के सर्वोच्च नेता हैं। स्टाल का नाम श्रीराम रखने की वजह उन्होंने बताई कि राम नाम का पत्थर पानी में तैर सकता है, राम का नाम लेकर अमित शाह, नरेंद्र मोदी देश चला सकते हैं तो स्टाल भी राम के नाम अच्छा चल सकता है।