{"_id":"5fc3c68a0b1213022307a4f2","slug":"congress-leader-anand-sharma-hails-visit-of-pm-modi-to-vaccine-hubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के वैक्सीन संबंधी दौरे की कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की तारीफ, सुरजेवाला ने की थी आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी के वैक्सीन संबंधी दौरे की कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की तारीफ, सुरजेवाला ने की थी आलोचना
Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
आनंद शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी के शनिवार को वैक्सीन संबंधी कार्यों का जायजा लेने के लिए हुए दौरे की कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खासी आलोचना की थी। वहीं, अब उन्हीं के साथी नेता आनंद शर्मा ने इस दौरे को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है। सुरजेवाला ने किसान आंदोलन के बीच इस दौरे को लेकर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरान भारतीय वैज्ञानिकों के लिए उत्साहजनक था और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा इससे और प्रोत्साहित होंगे। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारतीय वैज्ञानिकों और वैक्सीन के विकास के लिए उनके कार्यों की पहचान और मान्यता थी।
विज्ञापन
आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता हैं और उन 23 नेताओं के समूह में शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने की मांग की थी। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका बनाने के उनके काम की पहचान है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम की पहचान है। यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को आश्वस्त करेगा।
शर्मा ने कहा, 'यह उन संस्थाओं का भी सम्मान है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करें।'
सुरजेवाला ने बोला था हमला
वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘मोदी जी कंपनियों के दफ्तर जाकर फोटो खिंचा रहे हैं और लाखों किसान दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। काश, प्रधानमंत्री जहाज की बजाय जमीन पर किसान से बात करते।’ उन्होंने कहा, ‘कोरोना का टीका वैज्ञानिक और शोधकर्ता ढूंढेंगे। देश का पेट किसान पालेंगे। लेकिन मोदी जी और भाजपा के नेता कुछ नहीं करके सिर्फ प्रचार पर केंद्रित हैं।’