फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Jairam Ramesh Party Handicapped tax terror freezing Congress bank accounts

Jairam Ramesh: 'कर आतंक के कारण पंगु बनी पार्टी'; कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर भड़के महासचिव रमेश

Sat, 16 Mar 2024 03:24 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 16 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने टैक्स टेरर यानी कर आतंक का जिक्र कर कहा कि इसके कारण कांग्रेस पार्टी पंगु बन गई। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई पर रमेश ने कहा, कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। यह भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जैसा था।

विज्ञापन
Congress Jairam Ramesh Party Handicapped tax terror freezing Congress bank accounts
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले हुई ऐसी कार्रवाई दिखाती है कि कांग्रेस को जानबूझकर आर्थिक रूप से पंगु बनाया गया है। उन्होंने डरावना माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स टेरर यानी कर आतंक के कारण पार्टी की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साजिश की गई है। रमेश ने भाजपा पर हमला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी को तय समय से पहले खत्म करनी पड़ी यात्रा
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुंबई में है। शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा और नतीजतन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पार्टी को अपनी पदयात्रा तय समय से पहले खत्म करनी पड़ी है। गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार शाम तीन बजे प्रेस वार्ता शुरू की। चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के मुख्य बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया
शनिवार को ठाणे में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अवैध रूप से धन जुटा रही है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ रुपये का आयकर भरने का निर्देश देते हुए पिछले महीने कांग्रेस पार्टी के मुख्य बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल भी नहीं
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्ट के पास चुनाव लड़ने या अभियान के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी संगठन के साथ-साथ पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।


भाजपा को मिले 6000 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड से सीधा मुकाबला
बकौल जयराम रमेश, राहुल गांधी ने देशभर में छह हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2022 भाजपा को मिले 6000 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड के चंदे और कांग्रेस के बीच सीधा मुकालबा होगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा मुंबई में डॉ बीआर अंबेडकर के रमारक- चैतन्च भूमि पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed