Congress: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'वोट चोरी' से 'मोटे' हुए लोग जांच से डरते
कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनावी धांधली के दावों को लेकर राहुल गांधी की आलोचना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार किया हैं। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ से 'मोटे' हुए लोग सबूतों पर आधारित जांच से डरते हैं और खुद को बेनकाब होने से बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जैसे ही पार्टी को मतदाता सूचियां मिलेंगी, सबसे पहले ऐसे लोगों के निर्वाचन क्षेत्रों की पड़ताल की जाएगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्वाचन आयोग और देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ बयानों के लिए शुक्रवार को गांधी की आलोचना की और कहा कि यह उनकी दिवालिया मानसिकता को दर्शाता है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना भोपाल में सिंधिया ने कहा, जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ मानते हैं और निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका, सशस्त्र बलों जैसी हमारी संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, वे अपनी दिवालिया मानसिकता को दर्शाते हैं।
'निर्वाचन आयोग की वोट चोरी से मोटे हुए लोग ही एक स्वतंत्र, साक्ष्य आधारित ऑडिट से डरे हए हैं'
साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, केवल निर्वाचन आयोग की वोट चोरी से मोटे हुए लोग ही एक स्वतंत्र, साक्ष्यों पर आधारित ऑडिट से भयभीत हैं। वे ऐसी किसी भी जांच को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे जो उन्हें बेनकाब कर सकती है।
Only those fattened by the ECI’s Vote Chori are terrified of an independent, evidence-backed audit and will do anything to block a probe that could unmask them.
So watch these BJP loudmouths who are tripping over each other to rubbish Rahul ji’s claims without a shred of… https://t.co/naiszYC4E4— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) August 8, 2025
कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा कि, इन बड़बोले भाजपाइयों पर नजर रखिए जो बिना किसी सबूत के राहुल जी के दावों को बकवास बताने के लिए खुद को एक-दूसरे से आगे दिखाने की होड़ लगाए हुए हैं। जैसे ही हमें मतदाता सूचियां मिलेंगी, तो उनके निर्वाचन क्षेत्र सबसे पहले जांच के दायरे में होंगे।
ये भी पढ़ें: धराली में जिंदगी की तलाश: NDRF ने पहली बार उतारे शव खोजी डॉग, SDRF कर रही विक्टिम लोकेटिंग कैमरा का इस्तेमाल