{"_id":"6514558514602a5c7905f549","slug":"congress-has-appointed-in-charge-for-90-assembly-and-11th-lok-sabha-constituencies-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नाराज नेताओं को जिम्मेदारी देकर खुश करने की कोशिश, उम्मीदवारों की घोषणा करने से बच रही कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़: नाराज नेताओं को जिम्मेदारी देकर खुश करने की कोशिश, उम्मीदवारों की घोषणा करने से बच रही कांग्रेस
सार
पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति की पहली बैठक में 90 विधानसभा और 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने 11 लोकसभा क्षेत्र में 22 प्रभारियों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
congress demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणाओं से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति की पहली बैठक में 90 विधानसभा और 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने 11 लोकसभा क्षेत्र में 22 प्रभारियों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में 90 प्रभारी की नियुक्ति की गई है। सूत्रों का कहना है कि, विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषणा से पहले सभी विधानसभा सीटों में पार्टी नाराजगी को दूर करने में लगी है। यही कारण है कि नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार समिति की बैठक के बाद कार्य समिति के अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, इस बैठक में कई तरह के सुझाव सामने आए हैं। जिला स्तर में भी कार्य समितियां बनाई जा रही हैं। जिसकी मॉनिटरिंग करने का काम प्रदेश की कमेटी करेगी। महंत ने कहा 2 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती के मौके पर सभी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में सरकार के कामों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपने काम के बल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं हमने प्रदेश में बेहतर काम किया है और हमें जीत का विश्वास है।
अगले एक सप्ताह में आ सकती है उम्मीदवारों की सूची
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसे लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी हो रही हैं जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि, प्रदेश की 15 निर्विवाद सीटों पर ठोस निर्णय ले लिया गया है जहां कांग्रेस ने 2018 में जीत हासिल की थी। अब नाम कांग्रेस सीईसी समिति के पास जाएंगे जहां जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पहली सूची अगले एक सप्ताह के भीतर जारी हो सकती है।
विज्ञापन
इसलिए सूची जारी करने से बच रही कांग्रेस
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने पहली लिस्ट के लिए करीब 15 नाम फाइनल कर लिए हैं। जिनमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में पाटन से भूपेश बघेल, अंबिकापुर से टीएस सिंह देव, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, सीतापुर से अमरजीत भगत, अभनपुर से धनेंद्र साहू, डोंडीलोहारा से अनिला भेड़िया, आरंग से शिव डहरिया, कोंटा से कवासी लखमा, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, कोंडागांव से मोहन मरकाम, राजिम से अमितेश शुक्ल, खरसिया से उमेश पटेल, सक्ति से चरणदास महंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहली लिस्ट में कांग्रेस करीब 25 नाम शुमार कर सकती है जिसमें सबसे पहले तो बड़े नेताओं के नाम शामिल है। इसके बाद उन सीटों पर नाम ऐलान होंगे जहां से केवल एक दावेदार ने आवेदन दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान की कुछ नामों पर सहमति बन गई है। हालांकि, जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी भी तरह के बगावत से बचने के लिए ऐसा कर रही है ताकि, द्वंद्व वाली सीटों में बागियों को बगावत के लिए वक्त ही न मिल सके।