{"_id":"5d5ef90d8ebc3e6c797b9859","slug":"congress-formed-a-screening-committee-led-by-jyotiraditya-scindia-for-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए सिंधिया की अगुवाई में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए सिंधिया की अगुवाई में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी
Fri, 23 Aug 2019 01:50 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:50 AM IST
सार
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कमेटी के गठन को स्वीकृति प्रदान की
- कुछ महीने बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia
विस्तार
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छह सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधियां करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कमेटी के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
इस कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान सरकार के मंत्री हरीश चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, विधायक दल के नेता केसी पडवी और सांसद मणिकम टैगोर भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि कुछ महीने बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है।