फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress fighting for survival, Coalition hinges on hate for Modi: modi

प्रधानमंत्री बनने की महा-दौड़ और मोदी से नफरत पर टिका गठबंधन: पीएम

Wed, 04 Jul 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
Congress fighting for survival, Coalition hinges on hate for Modi: modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव, 2019 में लोग भाजपा को ही जिताएंगे। कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। विपक्ष का महागठबंधन प्रधानमंत्री बनने की महा-दौड़ है। उनके एजेंडा में मोदी से नफरत के अलावा कुछ नहीं है। यह गठबंधन सत्ता के लालच में बना है।

विज्ञापन


कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस किसी गठबंधन को ज्यादा समय तक बनाए नहीं रख पाएगी। अगले लोकसभा चुनाव में लोगों को सुशासन व विकास और अराजकता में किसी एक को चुनना है। पीएम ने स्वराज्य पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि सूबे में कांग्रेस-जदएस गठबंधन ने जनादेश को किनारे कर सरकार बनाई और विकास को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन


किसी भी चुनाव में बिना विचारधारा वाला मौकापरस्त गठबंधन अराजकता ही पैदा करता है। कर्नाटक इसका उदाहरण है। आप उम्मीद करेंगे कि मंत्री विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक करें, लेकिन कर्नाटक में आपसी लड़ाई को सुलझाने के लिए बातचीत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress fighting for survival, Coalition hinges on hate for Modi: modi
pm Modi

मोदी को हटाना ही इकलौता मकसद
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़े और एक के बाद एक राज्य में ऐतिहासिक जीत हासिल की। भरोसा है कि लोग भाजपा पर फिर विश्वास जताएंगे। मोदी को हटाना ही विपक्ष का इकलौता मकसद है। विपक्षी एकता मोदी से नफरत पर टिकी है। 

महागठबंधन का मकसद राष्ट्रहित नहीं
मोदी ने मौजूदा महागठबंधन की तुलना 1977 और 1989 के गठबंधन से करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 1977 में गठबंधन का मकसद आपातकाल के कारण संकट में पड़े लोकतंत्र की रक्षा करना था। इसके बाद 1989 में बोफोर्स के रिकार्ड-तोड़ घोटाले के खिलाफ विपक्ष एकजुट हुआ था। आज के गठबंधनों का मकसद राष्ट्रहित के बजाय निजी हित है। 

विपक्ष में सभी प्रधानमंत्री उम्मीदवार
मोदी ने कहा कि विपक्ष का पूरा ध्यान सत्ता पर फिर कब्जा करने पर है। राहुल गांधी कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं, जबकि ममता बनर्जी खुद प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। ममता बनर्जी से वामदलों को दिक्कत है। समाजवादी पार्टी को लगता है कि उनके नेता पीएम पद के ज्यादा हकदार हैं। विपक्ष का ध्यान जनता की तरक्की के बजाय सत्ता की राजनीति पर है।

Congress fighting for survival, Coalition hinges on hate for Modi: modi
pm modi

राजग में भरोसा बनाए रखना अनिवार्य
राजग के सहयोगी दलों की एकजुटता पर मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए गठबंधन अनिवार्य नहीं है, बल्कि एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा और विभिन्नताओं से भरा राजग अच्छा है। राजग क्षेत्रीय अपेक्षाओं के सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव, 2014 में बहुमत हासिल किया, लेकिन अपने सहयोगी दलों का साथ नहीं छोड़ा। 

मैं शहंशाह नहीं, लोगों की गर्मजोशी देखकर कार में बैठा नहीं रह सकता : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह कोई शहंशाह या राजशाही शासक नहीं हैं। वह गलियों और सड़कों पर खड़े लोगों की गर्मजोशी देखने के बाद कार में बैठे नहीं रह सकते। उन्हें लोगों के बीच जाने और उनसे बात करके ऊर्जा मिलती है। गौरतलब है कि हाल में गृह मंत्रालय ने जान को खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

एसपीजी ने भी उन्हें रोडशो के बजाय जनसभाएं करने की सलाह दी थी। पीएम ने कहा, ‘जब मैं दौरों पर जाता हूं और हर उम्र व वर्ग के लोगों को मेरे स्वागत के लिए इंतजार करते देखता हूं तो खुद को उनके बीच जाने से नहीं रोक पाता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed