{"_id":"657e5a3c437578241a0213f6","slug":"congress-distances-itself-from-kamal-nath-and-digvijay-expresses-confidence-in-opponents-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस का कमलनाथ और दिग्विजय से किनारा, विरोधियों पर जताया विश्वास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस का कमलनाथ और दिग्विजय से किनारा, विरोधियों पर जताया विश्वास
Sun, 17 Dec 2023 07:47 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 07:47 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोधी खेमे के माने जाने वाले दीपक बैज पर फिर से भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना रखा है, तो बघेल विरोधी खेमे के चरण दास महंत को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से किनारा करने का मन बना लिया है। कमलनाथ को हटाकर उनके विरोधी माने जाने वाले जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
विज्ञापन
साथ ही गोविंद सिंह की जगह उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष की भूमिका सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष की तरह उमंग और हेमंत भी कमलनाथ और दिग्विजय के विरोधी खेमे के हैं।
विज्ञापन
वहीं, छत्तीसगढ़ में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोधी खेमे के माने जाने वाले दीपक बैज पर फिर से भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना रखा है, तो बघेल विरोधी खेमे के चरण दास महंत को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। चुनाव हारने के बाद बघेल नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
गहलोत को संदेश की तैयारी
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही राजस्थान में भी बदलाव होंगे और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष का पद पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विरोधी को दिया जाएगा।
शीर्ष स्तर पर होंगे बड़े बदलाव
हालिया विधानसभा चुनाव में हिंदी पट्टी में साफ हो जाने के बाद पार्टी में शीर्ष स्तर पर बड़े सांगठनिक बदलाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जरूरत के अनुरूप हर राज्य के संगठन में जरूरी बदलाव लाए जाएंगे। केंद्रीय संगठन में भी बदलाव की जमीन तैयार की जाएगी।