{"_id":"6769320f586dc5a5620f896d","slug":"congress-cornered-bjp-on-the-issue-of-farmers-and-inflation-said-government-should-fulfill-its-promises-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallikarjun Kharge: कांग्रेस ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, कहा- अपने वादे पूरे करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, कहा- अपने वादे पूरे करे सरकार
Mon, 23 Dec 2024 03:19 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 23 Dec 2024 03:19 PM IST
सार
कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार को किसान विरोधी और जुमलेबाज करार दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार को किसान विरोधी और जुमलेबाज करार दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर किसान विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किसान भारत बनाते हैं, वे देश का गौरव हैं। किसान दिवस पर सभी किसान बहनों और भाइयों और खेत मजदूरों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के किसानों के लिए लड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि मोदी सरकार अपनी जिद और किसान विरोधी नीतियों के जरिये हमारे किसानों के साथ और अन्याय नहीं करेगी और अपने पुराने वादों को लागू करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने भी किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश के सभी अन्नदाताओं को सादर नमन। उनके परिश्रम से ही हमारा देश समृद्ध है। हम किसानों के इस महान योगदान को याद करते हैं। साथ ही हम किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन तो न आई मगर महंगाई बढ़ गई
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जयराम रमेश ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा कि मोदी सरकार की ओर से घोषित बुलेट ट्रेन तो देश में नहीं आई, लेकिन बुलेट ट्रेन की गति से भी अधिक तेजी से बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले साढ़े दस साल में महंगाई दोगुनी और तिगुनी हो गई है। सब्जियां, आटा, तेल, मसाले और रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। मोदी सरकार के राज में हर चीज महंगी होती जा रही है।
उन्होंने लिखा कि आलू से लेकर टमाटर, दूध, मसाले और यहां तक कि खाना पकाने का तेल भी अब आम आदमी के लिए सपना बन गया है। क्या ये वही अच्छे दिन हैं जिनका वादा किया गया था? अब कोई जुमलाबाजी नहीं हो। जनता जवाब चाहती है।