फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Claims Discrepancies in probe into Rohith Vemula's death to bring Act in his name for justice Police

Telangana: 'केंद्र में सरकार बनने के बाद लाएंगे रोहित वेमुला कानून', जानें कांग्रेस ने वादे में क्या कहा

Sun, 05 May 2024 02:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 02:43 PM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रोहित वेमुला की मौत एक खतरनाक उत्पीड़न था, जिससे भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता सामने आ गई थी। 

विज्ञापन
Congress Claims Discrepancies in probe into Rohith Vemula's death to bring Act in his name for justice Police
रोहित वेमुला मामले में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दिया बयान। - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि रोहित वेमुला के आत्महत्या से जुड़े मामले की जांच में कई गड़बड़ियां हैं और राज्य के रेवंत रेड्डी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वेमुला के परिवार को न्याय मिले। गौरतलब है कि तेलंगाना पुलिस ने 2016 में हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र वेमुला की आत्महत्या के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। इसमें दावा किया गया है कि रोहित वेमुला दलित नहीं था और उसने अपनी असली जाति के सामने आने के डर से ही आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रोहित वेमुला की मौत एक खतरनाक उत्पीड़न था, जिससे भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता सामने आ गई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस इस मुश्किल समय में रोहित वेमुला के परिवार के साथ खड़ी है। वेणुगोपाल ने कहा कि तेलंगाना पुलिस पहले ही कह चुकी है कि यह क्लोजर रिपोर्ट जून 2023 में तैयार कर ली गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पहले की गई जांच में कई सारी खामियां हैं। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार रोहित के परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उनकी सरकार केंद्र में आएगी, तब एक रोहित वेमुला कानून लाया जाएगा, जो कि सिर्फ विश्वविद्यालयों के कैंपस में जातीय और धार्मिक उत्पीड़न के मुद्दे पर होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सामाजिक-आर्थिक तौर पर पिछड़े किसी भी छात्र को रोहित के जैसे हालात से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहित वेमुला के मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट सामने आने के बाद रोहित की मां राधिका वेमुला ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर न्याय की मांग की। सीएम ने राधिका वेमुला को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सीएम रेड्डी ने राधिका वेमुला से कहा कि 2016 में हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित की आत्महत्या की फिर से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होगी। राधिका वेमुला ने कहा कि रोहित को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। पुलिस का यह दावा करना सही नहीं है कि रोहित ने ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण आत्महत्या की। वह पढ़ाई में अच्छा था।


क्लोजर रिपोर्ट में दावा- रोहित वेमुला दलित नहीं, आरोपियों को क्लीन चिट
रोहित की मौत पर पुलिस ने स्थानीय अदालत के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोहित वेमुला दलित नहीं थे और उन्होंने असली पहचान जाहिर होने के डर से आत्महत्या की थी। पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए इस मामले के आरोपियों को ‘क्लीन चिट’ दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed