फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress changed Uttarakhand and Punjab state president

हार से परेशान कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, उत्तराखंड-पंजाब के अध्यक्ष बदले

Thu, 04 May 2017 06:33 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Thu, 04 May 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
Congress changed Uttarakhand and Punjab state president

कांग्रेस ने कई राज्यों में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरूवार को प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड, और पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। वहीं विवेक तनखा को कांग्रेस लीगल सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। अविनाश पांडे को राजस्‍थान का महासचिव बनाया गया है। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने 17 नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं जिनमें से 10 लोग 50 से कम उम्र के हैं।

विज्ञापन



उत्तराखंड में प्रीतम सिंह को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंजाब में सुनील जाखड़ को राज्य में कांग्रेस की कमान दी गई है। इसके पीछे हिन्दू वोट बैंक को बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने हिन्दू नेता पर दांव खेला, इसके लिए हिन्दू वोट बैंक ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब में हिंदू आमतौर पर कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है। आतंकवाद के दौर से ही हिंदू हमेशा कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन 2007 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अकालियों के पंथक किले को ध्वस्त करने में लगे थे।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस की हार का ठीकरा किशोर उपाध्याय के ऊपर फूटा है।


नेता प्रतिपक्ष की दौड़ भी प्रीतम सिंह का नाम आगे था। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान को हराया था। प्रीतम राज्य बनने के बाद से लगातार चकराता सीट से कांग्रेस को जीत दिलाते हुए आ रहे हैं। जिसका इनाम उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया गया है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। जहां उन्हें भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से हार का सामना करना पड़ा।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा है जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं वहां पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव किया है जिसका सकारात्मक असर आने वाले चुनावों देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed