फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress booklet makes sensational claims on Savarkar, stirs controversy

सावरकर: शिवसेना बोली- कांग्रेस के दिमाग में गंदगी, भाजपा ने बताया हिंदुत्व का अपमान

Fri, 03 Jan 2020 09:49 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 03 Jan 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Congress booklet makes sensational claims on Savarkar, stirs controversy
राहुल गांधी-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के प्रमुख संगठन सेवा दल की किताब में वीर सावरकर पर किए दावे पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। महाराष्ट्र में सहयोगी शिवसेना और भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा कि सावरकर पर सवाल उठाना दिखाता है कि कांग्रेस के दिमाग में ‘गंदगी’ भरी है। वहीं, भाजपा ने सेवा दल की हिंदुत्व विचारधारा पर टिप्पणी को अपमानजनक करार देते हुए माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, सावरकर महान थे और महान रहेंगे। जो लोग उनकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनके दिमाग में गंदगी भरी है। वहीं, भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा, दुनिया कांग्रेस नेताओं के कई रिश्तों के बारे में जानती हैं, लेकिन वह किसी पर कीचड़ उछालना नहीं चाहते। कांग्रेस में किसी ने भी सावरकर की तरह प्रताड़ना नहीं झेली। हिंदुत्व विचारधारा का अपमान करने के लिए कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि किताब में ‘विकृत’ सामग्री के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

कब तक अपमान करेगी कांग्रेस: ईरानी 

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल कांग्रेस को मराठी लोगों और सभी राष्ट्रभक्तों को जवाब देना होगा कि वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान कब तक जारी रहेगा। कांग्रेस वीर सावरकर के अपमान को जन्मसिद्ध अधिकार क्यों मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किताब पर लगे प्रतिबंध: फडणवीस 

कांग्रेस ने फिर विकृत मानसिकता का परिचय दिया है। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे इस किताब पर कट्टर शैली में प्रतिक्रिया देते, लेकिन आज ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे किताब पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं।

रुख पर कायम सेवा दल  

इस बीच, कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख लालजी देसाई ने कहा, संगठन की राय जो पहले थी, वही अब भी है। दुनिया जानती है कि सावरकर ने अंग्रेजों से 11 बार माफी मांगी। इस बात को लेकर हमें दिक्कत है। हमने एक साल पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में यह किताब निकाली थी। हमने ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में जो लिखा है, उसी का हवाला दिया।

इसलिए किताब पर मचा बवाल 

कांग्रेस सेवादल की ओर से ‘वीर सावरकर कितने वीर’ पत्रिका भोपाल में अभ्यास शिविर के दौरान बांटी गई थी। इसमें दावा किया गया कि सावरकर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed