फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress 'appreciates' after reports of Shashi Tharoor leading India's delegation to expose Pakistan's terror

Politics: वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे थरूर, सरकार से मिली जिम्मेदारी पर कांग्रेस खुश; तंज भी कसा

Sat, 17 May 2025 08:47 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 08:47 AM IST
सार

All-Party Delegations: पाकिस्तान का आतंक समर्थित चेहरा दुनिया के सामने लाने और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए भारत ने अहम रणनीति बनाई है। इसके तहत केंद्र ने सांसदों की टीम गठित की है, जिसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर शामिल हैं। वहीं इस पर केरल कांग्रेस ने खुशी भी जताई है और केंद्र पर हमला भी बोला है।

विज्ञापन
Congress 'appreciates' after reports of Shashi Tharoor leading India's delegation to expose Pakistan's terror
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

भारत अब पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत देश के सभी राजनीतिक दलों के करीब 40 सांसदों की टीम सात समूहों में बंटकर दुनियाभर के प्रमुख देशों की यात्रा करेगी। इस अभियान में कांग्रेस नेता शशि थरूर को शामिल किया गया है। इस खबर पर केरल कांग्रेस ने खुशी जताई है और केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन


केरल कांग्रेस ने क्या कहा ?
केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'जब प्रधानमंत्री मोदी और उनके विदेश मंत्री की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीयता घट गई है, तब देश को ऐसी आवाज की जरूरत है जो सम्मान पाती हो। हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने भाजपा के भीतर की प्रतिभा की कमी को समझते हुए एक कांग्रेस नेता को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना।' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि शशि थरूर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे और मोदी सरकार की गलतियों को सुधारेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mir Yar Baloch: पाकिस्तान को मानते हैं वैश्विक खतरा, भारत-बलूचिस्तान मैत्री के समर्थक; भगत सिंह हैं आदर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान का क्या है उद्देश्य ?
केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को लगातार समर्थन देने की सच्चाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने लाया जाए। इसमें विशेष रूप से भारत की तरफ से हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी दी जाएगी।

23 मई से शुरू होगा सांसदों का अभियान
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में शामिल सांसदों की यात्रा 23 मई से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगी। वे अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जापान, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं। जिनमें संसद के ये सदस्य सात प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे।
  • शशि थरूर, कांग्रेस
  • रविशंकर प्रसाद, भाजपा
  • संजय कुमार झा, जेडीयू
  • बैजयंत पांडा, भाजपा
  • कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
  • सुप्रिया सुले, एनसीपी
  • श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना

इस तरह यह पहला मौका होगा जब केंद्र सरकार कई दलों के सांसदों को विदेश भेज रही है ताकि पाकिस्तान से हो रहे सीमा पार आतंकवाद पर भारत की स्थिति और नीति स्पष्ट की जा सके।


अभियान की तैयारी कौन कर रहा है?
इस अभियान का समन्वय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और अन्य एजेंसियां मिलकर ऐसे दस्तावेज तैयार कर रही हैं जिनमें पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने के ठोस प्रमाण होंगे। हर सांसद समूह के साथ विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी भी यात्रा पर जाएगा।

यह भी पढ़ें - Indus Water Treaty: चिनाब पर नहर के विस्तार में जुटा भारत, कई परियोजनाओं को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रहीं

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सटीक हमले किए, जिनमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। अब भारत इस पूरे अभियान की सच्चाई दुनिया को बताना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed