फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress and BJP face to face on Rana Kapoor statement Over Priyanka Gandhi Sonia Gandhi MF Hussain Painting Latest News Update

सियासी तकरार: राणा कपूर के बयान पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप 

Sun, 24 Apr 2022 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

राणा कपूर ने ईडी को बताया है कि पेंटिंग की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के न्यूयॉर्क में हुए इलाज में किया था। ईडी की ओर से मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल किए गए आरोपपत्र में इसका उल्लेख है।

विज्ञापन
Congress and BJP face to face on Rana Kapoor statement Over Priyanka Gandhi Sonia Gandhi MF Hussain Painting Latest News Update
राणा कपूर - फोटो : SELF

विस्तार

यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए गए बयान कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की ओर से एमएफ हुसैन की पेटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था, पर कांग्रेस ने भाजपा और ईडी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को राणा कपूर के इस आरोप को ‘राजनीतिक बदला’ करार दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने राणा कपूर और ईडी की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाए। 

विज्ञापन


राणा कपूर ने ईडी को बताया है कि पेंटिंग की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के न्यूयॉर्क में हुए इलाज में किया था। ईडी की ओर से मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल किए गए आरोपपत्र में इसका उल्लेख है। आरोपपत्र के अनुसार कपूर ने ईडी को बताया, मुझे तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवरा ने कहा था कि पेंटिंग खरीदने से इनकार करने पर न केवल गांधी परिवार से मेरे संबंध खराब होंगे, बल्कि मुझे ‘पद्म भूषण’ अवार्ड दिए जाने पर भी रोक लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन


हैरान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण: सिंघवी 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को इन आरोपों का खंडन किया। सिंघवी ने कहा, यह हैरान करने वाला है। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2020 का एक लेन-देन, एक व्यक्ति जो कई वर्षों से जेल में है, जिसके 20-30 जमानत के आवेदन खारिज हो चुके हैं, जिसे ठग और धोखेबाज कहा जाता है, वह दिवंगत लोगों पर आरोप लगा रहा है और सरकार केवल इसलिए खुश हो रही है क्योंकि यह उसकी राजनीति के अनुसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा, 2010 के एक लेनदेन के लिए यह विवाद खड़ा किया जा रहा है। न तो मुरली देवरा और न अहमद पटेल इन आरोपों से इनकार करने के लिए इस दुनिया में हैं। सिंघवी ने कहा कि ईडी और कपूर की विश्वसनीयता के बारे में सब जानते हैं। राणा कपूर को मार्च 2020 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार वसूली करने वाले हैं और पद्म सम्मान बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed