फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses Suresh Gopi of submitting false affidavit; files police complaint

Kerala: कांग्रेस का आरोप- मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए सुरेश गोपी ने दिया झूठा हलफनामा; शिकायत दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Aug 2025 03:37 PM IST
सार

Kerala: केरल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अधिकारियों को झूठा हलफनामा दिया था। पार्टी ने गोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Congress accuses Suresh Gopi of submitting false affidavit; files police complaint
सुरेश गोपी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने कहा कि गोपी ने 2024 के आम चुनाव में त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए झूठा हलफनामा दिया। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पूर्व लोकसभा सांसद टी. एन. प्रतापन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक दल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और गोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रतापन ने शिकायत देने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुरेश गोपी ने अधिकारियों से झूठ कहा कि वह त्रिशूर में लगातार छह महीने एक घर में रहे थे। इसी वजह से उनका नाम वहां की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया। प्रतापन ने कहा, यह दावा पूरी तरह झूठा है, क्योंकि सुरेश गोपी उस स्थान पर छह महीने नहीं रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपी और उनके परिवार के 11 सदस्यों के नाम अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जो अनुपूरक सूची बनी, उसमें जोड़े गए। यह सब झूठे हलफनामे के आधार पर हुआ।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीआरएस नेता केटी रामा राव ने केंद्रीय मंत्री को भेजा कानूनी नोटिस, सात दिनों के भीतर माफी की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मामला: प्रतापन
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेता ने मतदाता सूची में झूठे तरीके से नाम शामिल करवाने के बाद नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में उनका वोट अवैध है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही सुरेश गोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। प्रतापन ने यह भी आरोप लगाया कि सुरेश गोपी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम अभी भी तिरुवनंतपुरम नगर निगम के शास्तमंगलम वार्ड की मतदाता सूची में बना हुआ है, जहां आगामी स्थानीय चुनाव होने हैं। 

जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं ली शिकायत: कांग्रेस
प्रतापन ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से की गई फर्जी मतदाताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि सुरेश गोपी ने देश के संविधान की शपथ ली थी। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने झूठा हलफनामा देकर चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने कहा, अगर उनका वोट अवैध ठहराया जाता है तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से लेगी। 


ये भी पढ़ें: पेधम्मा थल्ली मंदिर विवाद में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नजरबंद, हिंदू संगठन के कार्यक्रम में होना था शामिल

74 हजार से अधिक वोटों से जीते थे गोपी
त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा को 2024 के आम चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। सुरेश गोपी ने भाकपा के वी. एस. सुनील कुमार और कांग्रेस के मुरलीधरन को हराकर 74 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उधर, केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने चुनाव आयोग से त्रिशूर लोकसभा सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चुनाव से पहले और बाद में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। 
शिवनकुट्टी ने गोपी की चुप्पी पर उठाया सवाल
वामपंथी नेता शिवनकुट्टी ने सुरेश गोपी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि वह मीडिया व जनता का सामना करने से डर रहे हैं, क्योंकि वह सच्चाई नहीं बता सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश गोपी ने मतदाता सूची में हेराफेरी की और लाखों रुपये खर्च करके चुनाव जीता है। मंत्री ने मांग की कि सुरेश गोपी को त्रिशूर के सांसद के पद से इस्तीफा देना चाहिए और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed