फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp telangana president ramchander rao house arrest in pedhamma thalli temple row

Telangana: पेधम्मा थल्ली मंदिर विवाद में भाजपा अध्यक्ष नजरबंद, हिंदू संगठन के कार्यक्रम में होना था शामिल

Tue, 12 Aug 2025 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

रामचंद्र राव ने कहा कि 'मंगलवार तड़के पुलिस मेरे घर आई और मुझे बताया गया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि ये पेधम्मा थल्ली मंदिर से जुड़ा है। मंदिर को सरकार ने अवैध बताकर ढहा दिया था।

विज्ञापन
bjp telangana president ramchander rao house arrest in pedhamma thalli temple row
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में पेधम्मा थल्ली मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में राज्य सरकार ने तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है। रामचंद्र राव पेधम्मा थल्ली मंदिर मामले को लेकर हिंदू संगठन द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने वाले थे। जैसे ही पुलिस की इसकी सूचना मिली तो कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


राव को हिंदू संगठन के कार्यक्रम में शामिल होना था
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव पेधम्मा थल्ली मंदिर में आयोजित होने वाले एक प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू संगठनों ने किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रामचंद्र राव को घर में ही नजरबंद कर लिया। इस पर रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार, हिंदुओं की धार्मिक गतिविधियों को सीमित कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Justice Varma Case: लोकसभा अध्यक्ष ने जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव स्वीकार किया; तीन सदस्यीय समिति गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग मंदिर के पुनर्निमाण की मांग कर रहे
गौरतलब है कि राज्य सरकार और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बीते दिनों हैदराबाद के बंजारा हिल्स जैसे हाईप्रोफाइल इलाके में स्थित एक मंदिर को अवैध बताकर ढहा दिया था। हिंदू संगठन और भाजपा समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं और मंदिर के पुननिर्माण की मांग कर रहे हैं। रामचंद्र राव ने कहा कि 'मंगलवार तड़के पुलिस मेरे घर आई और मुझे बताया गया कि मुझे नजरबंद कर दिया गया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि ये पेधम्मा थल्ली मंदिर से जुड़ा है। मंदिर को सरकार ने अवैध बताकर ढहा दिया था। स्थानीय लोग अब मंदिर का पुनर्निर्माण करने की मांग कर रहे हैं।' इससे पहले पुलिस ने भाजपा नेता माधवी लता को भी इस मामले में नजरबंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed