{"_id":"598732124f1c1bbe3e8b4ae0","slug":"congress-accused-bjp-for-making-political-weapons-to-investigating-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप- जांच एजेंसियों को सियासी हथियार बना रही है मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप- जांच एजेंसियों को सियासी हथियार बना रही है मोदी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को राजनीतिक से प्रेरित बताते हुए कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार पर सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि अगर वाकई यह भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान है तो इन एजेंसियों को मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला क्यों नजर नहीं आता। सिंघवी ने कहा कि तीन साल पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने इन एजेंसियों के जरिए अपना राजनीतिक हित साधा है। सभी मामलों में विपक्ष केनेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, टीएमसी नेताओं और कांग्रेस नेताओं को इन एजेंसियों के जरिए डराया धमकाया जा रहा है। सिंघवी ने कि सरकार और भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान बताती है। अगर वाकई ऐसा है तो इन एजेंसियों ने आज तक सत्ता पक्ष के किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। आखिर व्यापम जैसे महाघोटाला जिसमें दर्जनों व्यक्तियों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हुई, पर इन एजेंसियों की निगाहें क्यों नहीं जा रही है?
विज्ञापन