फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party Meeting Today for ED Summon to Sonia Gandhi in National Hareld Case News in Hindi

National Herald Case: सोनिया गांधी की ईडी में पेशी के दिन देशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस, आज फिर बैठक करेगी पार्टी

Thu, 14 Jul 2022 07:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jul 2022 07:26 AM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शेरनी हैं, वे ऐसी चीजों से घबराती नहीं हैं। वह कई बार ऐसी बातों का सामना कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Congress Party Meeting Today for ED Summon to Sonia Gandhi in National Hareld Case News in Hindi
सोनिया गांधी - फोटो : Social media

विस्तार

बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन भेजने के खिलाफ पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेगी। बुधवार को पार्टी की बैठक में यह फैसला किया गया। ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 21 जुलाई को तलब किया है, इसी दिन पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को 21 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। ईडी ने राहुल गांधी से जून में पांच दिनों तक पूछताछ की थी। उस वक्त भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने आज यानी गुरुवार को फिर पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सारे महासचिव, राज्यों के प्रभारी व पीसीसी प्रमुख 'भारत जोड़ो यात्रा' व कांग्रेस के अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार करेंगे।इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन, रैलियों व जनता तक पहुंचने के अन्य कार्यक्रमों के बारे में मंथन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खड़गे बोले-सोनिया गांधी शेरनी हैं
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है, इसलिए कांग्रेस सांसद संसद परिसर में भी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। बुधवार को हुई बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शेरनी हैं, वे ऐसी चीजों से घबराती नहीं हैं। वह कई बार ऐसी बातों का सामना कर चुकी हैं। वह ईडी के दफ्तर जाएंगी और इस सरकार का सामना करेंगी।'

राहुल, खड़गे व बंसल से पूछताछ कर चुका है ईडी
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, खड़गे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से पूछताछ कर चुका है। राहुल गांधी से जून में कई बार और कई घंटों तक पूछताछ की गई थी। कांग्रेस इस मामले में केंद्र पर बदले की राजनीति का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान कांग्रेस ने उग्र आंदोलन किया था। पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में घुसकर नेताओं के खिलाफ दुर्व्यवहार किया। 

नेशनल हेराल्ड केस में पर्चे बांटेगी कांग्रेस
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में जनता के बीच पर्चे बांटने की भी योजना बनाई है। ये पर्चे तैयार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed