फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong to protest in parliament against BJP

छह को कांग्रेस करेगी संसद का घेराव 

Sun, 01 May 2016 03:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 03:33 AM IST
सार

  • पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं समेत कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर मंतर से मार्च शुरू करेंगे
  • कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘घेराव लोकतंत्र बचाओ मार्च का हिस्सा होगा

विज्ञापन
Cong to protest in parliament against BJP
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र के साथ बढ़ते टकराव के बीच कांग्रेस ने शनिवार को एलान किया कि उत्तराखंड, सूखे और विपक्ष के खिलाफ चलाए जा रहे झूठे अभियान के मुद्दे से लोगों को अवगत कराने के लिए वह आगामी छह मई को संसद का घेराव करेगी। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं समेत कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी शुक्रवार की सुबह जंतर मंतर से मार्च शुरू करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र के भूमि अधिग्रहण कानून को कारपोरेट हितैषी और किसान विरोधी बताकर कांग्रेस ने रामलीला मैदान में पिछले साल 19 अप्रैल को एक रैली का आयोजन किया था। इस रैली से पहले सोनिया गांधी ने विरोधी दलों के नेताओं की अगुआई करते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला था। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘घेराव लोकतंत्र बचाओ मार्च का हिस्सा होगा।
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अरुणाचल के बाद उत्तराखंड की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए रचे गए षड्यंत्र के मद्देनजर यह घेराव किया जा रहा है।इसके अलावा अगस्ता वेस्टलैंड मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे झूठे अभियान से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed