फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cong MLA Praveen Pathak extends support to Prime Minister Narendra Modi appeal to switch off lights

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिया जलाने वाले संदेश का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन

Sun, 05 Apr 2020 06:55 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Cong MLA Praveen Pathak extends support to Prime Minister Narendra Modi appeal to switch off lights
प्रवीण पाठक - फोटो : twitter

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए 'दिया जलाने' के आह्वान का समर्थन किया है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रवीण पाठक ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के जरिए कहा है कि यही एकता प्रदर्शित करने का समय है।

विज्ञापन


नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन बार के विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह को हराकर पहली बार विधायक बने पाठक ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश अपलोड करके कहा, 'लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने नाते देश के मुखिया की अपील के सम्मान में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए एक दीप जरूर जलाएं। राष्ट्र प्रथम होना चाहिए, जीवन में उसके उपरांत, कुछ और उसके बाद।' 
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की एक पंक्ति, आओ फिर से दिया जलाएं लिखी है। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने कहा, 'यह देश की एकता की बात है और हर मामले को राजनीति की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।.... (मैंने) देश के मुखिया यानि प्रधानमंत्री का समर्थन किया है, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं और इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed