{"_id":"61d8752167d4fa401d7a2c3f","slug":"cong-accuses-bjp-of-using-app-to-propagate-its-agenda-on-social-media-seeks-intervention-by-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप: टेक फॉग के साथ भाजपा और सरकार की मिलीभगत, सोशल मीडिया को कर रही हाईजैक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप: टेक फॉग के साथ भाजपा और सरकार की मिलीभगत, सोशल मीडिया को कर रही हाईजैक
Fri, 07 Jan 2022 10:46 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:46 PM IST
सार
कांग्रेस ने कहा कि सरकार पहले पेगासस जासूसी मुद्दे से इनकार कर रही थी और आज सुप्रीम कोर्ट मामले को देख रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
- फोटो : amarujala
विस्तार
कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर प्रमुख सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को हाईजैक करने के लिए टेक फॉग नामक एक एप्लिकेशन का उपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले में केंद्र से जवाब मांगते हुए सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सोशल मीडिया पर अपने संदेशों और एजेंडे को बढ़ाने और महिलाओं सहित पार्टी का विरोध करने वालों को निशाना बनाने के लिए ऐप का उपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार और भाजपा विशेष रूप से टेक फॉग के साथ हाथ मिला रही है। भारत के आईटी और दूरसंचार मंत्री क्या कर रहे हैं? मंत्रालय क्यों नहीं जागता कि मुद्दा कितना गंभीर है? श्रीनेत ने कहा कि सरकार पहले पेगासस जासूसी मुद्दे से इनकार कर रही थी और आज सुप्रीम कोर्ट मामले को देख रहा है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करूंगी क्योंकि वह पहले से ही पेगासस मामले को देख रहा है, इसलिए मामले का भी स्वत: संज्ञान ले। क्योंकि यह भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है और हमारे लोकतंत्र की नींव को चोट पहुंचा रहा है।
विज्ञापन