फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Computer science student Mohammad Shiad made robot named Pathooty to serve food newspapers in Kannur district

Kerala: केरल के छात्र ने महज 10 हजार रुपये में बनाया रोबोट, महिला की तरह दिखता और करता है घर के काम

Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कन्नूर (केरल)
एएनआई, कन्नूर (केरल) Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

मोहम्मद शियाद ने बताया कि रोबोट पथूटी अब उनकी मां के लिए रसोई के कामों में भी मदद करता है। बहुत लोग पथूटी को देखने घर आते हैं।

विज्ञापन
Computer science student Mohammad Shiad made robot named Pathooty to serve food newspapers in Kannur district
केरल के छात्र ने बनाया महिला रोबोट - फोटो : ANI

विस्तार

आजकल देखा जा रहा है कि छात्र अपनी छोटी उम्र में ही तकनीकी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके माध्यम से बड़े और अच्छे प्रोजेक्ट भी बनाकर सामने ला रहे हैं। ऐसा ही एक खास प्रोजेक्ट केरल के कंप्यूटर साइंस के छात्र मोहम्मद शियाद ने बनाया है। शियाद का यह प्रोजेक्ट असल में एक रोबोट है, जो कि हूबहू किसी महिला के जैसा दिखता है। शियाद ने इसे नाम भी दिया है। यह रोबोट खाना परोसने और अखबार लाकर देने जैसे घरेलू काम कर सकता है।

विज्ञापन


इलाके में काफी लोकप्रिय है पथूटी
कन्नूर जिले का मोहम्मद शियाद अभी 17 साल का है। वह ई. के. नयनार मेमोरियल गवर्नमेंट स्कूल की कक्षा 12वीं में पढ़ता है। शियाद ने महिला की तरह दिखने वाला रोबोट बनाया है। इस रोबोट को उसने पथूटी नाम दिया है। यह खाने परोसने और अन्य काम करने के लिए कूथुपरम्बा इलाके के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो गया है।
विज्ञापन


मोहम्मद शियाद ने स्कूल में मिले एक प्रोजेक्ट के तहत इस रोबोट को बनाया है। रोबोट को बनाने में प्लास्टिक, एल्युमिनियम शीट, फीमेल डमी, सर्विंग प्लेट आदि का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि रोबोट में एक अल्ट्रासोनिक सेंसर लगा है। इस सेंसर के माध्यम से इसे संचालित और नियंत्रित किया जाता है। रोबोट के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक एप भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथूटी को देखने घर आते हैं बहुत से लोग
उन्होंने कहा कि रोबोट ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों तरह से काम कर सकता है। शियाद के सहपाठी अर्जुन ने इसे बनाने में मदद की है। मोहम्मद शियाद ने आगे कहा कि रोबोट पथूटी किसी आम महिला की तरह ही अब उनकी मां के लिए रसोई के कामों में भी मदद करती है। शियाद के पिता ने कहा कि यह रोबोट मात्र 10,000 रुपये बना है और बहुत से लोग दूर-दूर से 'पथूटी' को देखने घर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed