{"_id":"63beadf15c72c807ac51cc4e","slug":"computer-applications-it-services-face-disruption-in-sc-due-to-server-malfunction","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: सुप्रीम कोर्ट के डाटा सेंटर के सर्वर में अचानक खराबी, कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी सेवाओं में व्यवधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: सुप्रीम कोर्ट के डाटा सेंटर के सर्वर में अचानक खराबी, कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी सेवाओं में व्यवधान
Wed, 11 Jan 2023 06:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:09 PM IST
सार
विज्ञप्ति में कहा गया, हम आपको आश्वासन देते हैं कि आईटी सेवाओं को बहाल किया जाएगा। हमारी सहायता टीम इस मुद्दे को देख रही है। सभी आईटी सेवाओं, कंप्यूटर एप्लिकेशंस को फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में डाटा सेंटर के एक सर्वर में बुधवार को अचानक खराबी आ गई। इससे कई कंप्यूटर एप्लिकेशन और आईटी सेवाओं को व्यवधान का सामना करना पड़ा। ये ऐप्स और सेवाएं काफी देर तक अनुपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
शीर्ष कोर्ट की एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'सभी संबंधित इस बात पर ध्यान दें कि डाटा सेंटर में सर्वरों में से किसी एक के अचानक खराबी आने के कारण निम्नलिखित कंप्यूटर एप्लिकेशंस और आईटी सेवाओं को व्यवधान और अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा है- एससीआई इंजेशन, एसीआई इंटरैक्ट, पेस अटेंडेंस, सिक्योर गेट, एससी ईएफएम और अन्य संबंधित एप्लिकेशंस।'
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया, हम आपको आश्वासन देते हैं कि आईटी सेवाओं को बहाल किया जाएगा। हमारी सहायता टीम इस मुद्दे को देख रही है। सभी आईटी सेवाओं, कंप्यूटर एप्लिकेशंस को फिर से चालू किया जाएगा। कृपया यह भी ध्यान रखें कि वेबसाइट (www.sci.gov.in) रिजल्ट आउटेज का सामना कर सकती है। असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।
विज्ञापन