फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Complaint filed in Delhi over Mamata Banerjee Jihad statement against BJP

Mamata Banerjee: ममता के ‘जिहाद’ वाले बयान पर दिल्ली में शिकायत दर्ज, भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 15 Jul 2022 12:33 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:33 PM IST
सार

ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत करने वाली अर्चना अग्निहोत्री ने अमर उजाला से कहा कि भारत एक शांतिप्रिय लोकतांत्रिक देश है। यहां किसी एक वर्ग को किसी दूसरे के खिलाफ हिंसा करने की छूट नहीं दी जा सकती। किसी नेता से इस तरह का बयान देना भी अपेक्षित नहीं है जिससे समाज में हिंसा भड़के...

विज्ञापन
Complaint filed in Delhi over Mamata Banerjee Jihad statement against BJP
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 जून को एक जनसभा के दौरान 21 जुलाई से भाजपा के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात कही थी। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी और पश्चिम बंगाल भाजपा ने इसका कठोर विऱोध किया था। अब उसी बयान पर दिल्ली में ममता बनर्जी के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में ममता बनर्जी पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले पर कलकत्ता हाईकोर्ट में भी एक जनहित याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अर्चना अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि जिहाद शब्द एक विशेष धर्म के लोगों के द्वारा हिंसक तरीके से अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। ममता बनर्जी एक राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं। उनके लाखों कार्यकर्ता और भारी संख्या में प्रशंसक हैं। आरोप है कि जिस तरह ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात कही है, उससे पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की जान का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात इस संदर्भ में और ज्यादा गंभीर हो जाती है कि पश्चिम बंगाल में हिंसक राजनीति का एक लंबा इतिहास रहा है और कुछ समय पहले हुए राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भी अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या की गई है। आरोप है कि मुख्यमंत्री की इस अपील के बाद राज्य में हिसा भड़क सकती है और लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

शिकायतकर्ता ने कहा

ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत करने वाली अर्चना अग्निहोत्री ने अमर उजाला से कहा कि भारत एक शांतिप्रिय लोकतांत्रिक देश है। यहां किसी एक वर्ग को किसी दूसरे के खिलाफ हिंसा करने की छूट नहीं दी जा सकती। किसी नेता से इस तरह का बयान देना भी अपेक्षित नहीं है जिससे समाज में हिंसा भड़के। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह सीधे-सीधे भाजपा के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात कही है, यह एक संप्रदाय के लोगों को दूसरे संप्रदाय के खिलाफ भड़काने की साजिश है और इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक सिस्टम में जनता को अपनी पसंद के आधार पर कोई राजनीतिक दल चुनने या नकारने का अधिकार होता है। लेकिन केवल राजनीतिक मतभेद के कारण किसी दूसरे दल के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात हिंसक विचारधारा है जिसे भारत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

क्या कहा था ममता ने

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने 21 जुलाई से भाजपा के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात कही थी। 21 जुलाई को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस वामपंथी शासन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मारे जाने को याद करते हुए शहीद दिवस मनाती है। इस दिन पार्टी धर्मतला में एक बड़ी जनसभा का आयोजन करती है। ममता ने इसी सभा से भाजपा के खिलाफ जिहाद शुरू करने की बात कही थी।

ममता बनर्जी के इस बयान के बाद राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने मुख्य सचिव को बुलाकर मुख्यमंत्री के इस बयान को वापस लेने की बात भी कही थी। पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता के इस बयान के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने इस बयान का गलत अर्थ लिए जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed