फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complaint filed in court against singer kanika kapoor know what is the matter

गायिका कनिका कपूर के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर, जानिए क्या है मामला

Fri, 13 Jul 2018 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ 
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़  Updated Fri, 13 Jul 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed in court against singer kanika kapoor know what is the matter
कनिका कपूर (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में एडवांस लेकर भी न आने के मामले में गायिका कनिका कपूर की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष व आदर्श नगर मेलरोज जीटी रोड निवासी पंडित केशवदेव ने उनके इवेंट मैनेजर के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया है। इवेंट मैनेजर व अफसरों पर गायिका से एडवांस में लिए गए 25 लाख रुपये की वसूली के प्रति गंभीरता न दिखाने का आरोप है। 
विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी ने बताया कि गायिका कनिका कपूर का 22 जनवरी, 2018 को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शो था। इसके लिए इंतजामिया की ओर से कनिका कपूर के इवेंट मैनेजर एवं गैब्रियल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के प्रबंध निदेशक मनोज शर्मा को 25 लाख रुपया एडवांस दिया गया था, लेकिन कनिका नहीं आईं। धनराशि की वापसी मामले में अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इस तरह 25 लाख की राशि जो आम जनता की गाढ़ी कमाई से एकत्र है उसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की जा रही है। न्यायालय ने इस मामले को पुलिस से आख्या तलब करते हुए 20 जुलाई की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed