फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint filed against BJP leader for a book comparing Modi with Chhatrapati Shivaji

पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने पर भाजपा और लेखक ने दी सफाई

Mon, 13 Jan 2020 03:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 13 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against BJP leader for a book comparing Modi with Chhatrapati Shivaji
छत्रपति शिवाजी महाराज को प्रणाम करते पीएम मोदी - फोटो : PTI

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना करके कथित रुप से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल के खिलाफ नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गोयल की इस पुस्तक का शीर्षक है, ‘आज के शिवाजी - नरेन्द्र मोदी।’ कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपनी शिकायत में कहा है कि मोदी की तुलना शिवाजी से करके लेखक ने छत्रपति का अपमान किया है। इस पुस्तक को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने रविवार को गोयल की कटु आलोचना की।

विज्ञापन

भाजपा ने कहा, लेखक के निजी विचार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने पर उठे विवाद से भाजपा ने किनारा कर लिया है। भाजपा ने सोमवार को कहा है कि किताब के प्रकाशन से भाजपा का कोई लेना—देना नहीं है और यह लेखक के निजी विचार हैं। भाजपा मीडिया के सह प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि किताब के लेखक जय भगवान गोयल ने भी किताब के उन हिस्सों को हटाने की इच्छा जाहिर की है, जिसे लेकर लोगों को आपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक हिस्सों को संशोधित करने को तैयार

किताब के लेखक व दिल्ली भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने बताया कि किताब के जिन हिस्सों को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है, वह उन्हें संशोधित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ यही बताना चाहता था कि कैसे शिवाजी की तरह मोदी ने भी सभी को साथ लेकर काम किया और ऐसे काम करने में भी सफलता हासिल की, जिन्हें असंभव समझा जाता था। अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं किताब के उन हिस्सों को संशोधित करने के लिए तैयार हूं।'

राउत का तंज

शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, ‘शाबाश भाजपा’। उन्होंने कहा कि गोयल पहले भी दिल्ली में महाराष्ट्र सदन पर हमला कर चुके हैं और महाराष्ट्र तथा मराठी भाषी लोगों को गालियां दे चुके हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजी राजे ने पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

भाजपा और संभाजी राजे पर निशाना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने किताब के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मोदी की तुलना उनसे (शिवाजी से) किया जाना उन्हें पसंद है या नहीं। राउत ने यह भी कहा कि भाजपा को यह घोषणा करनी चाहिए कि छत्रपति शिवाजी की तुलना मोदी से करने वाली किताब से उनका कोई संबंध नहीं है। राउत ने संभाजी राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि किताब में पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से किए जाने को लेकर उनके वंशजों को भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुणे में विरोध प्रदर्शन 

इस मुद्दे पर एनसीपी और संभाजी बिग्रेड ने पुणे में लाल महल क्षेत्र के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। एनसीपी नेता प्रशांत जगताप ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि मराठा साम्राज्य के स्वर्णिम इतिहास को मिटाने की कोशिश है। जबकि संभाजी बिग्रेड के संतोष शिंदे ने कहा कि किताब को 48 घंटों के भीतर वापस लिया जाना चाहिए, नहीं तो इसे लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शिवाजी महाराज से तुलना की जा रही है। कल राजस्थान में हो सकता है कि महाराणा प्रताप से तुलना हो। महान शख्सयितों के इतिहास को मिटाना भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed