फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint filed against Assam CM and Sadhguru for Kaziranga jeep safari

Assam: मुख्यमंत्री सरमा और सदगुरु के खिलाफ शिकायत, वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का आरोप

Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलाघाटा जिले के बोकाखाट थाने में राष्ट्रीय उद्यान के किनारे स्थित गांवों के निवासियों ने पिछले दिन अंधेरे में जीप सफारी करने पर एक शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Complaint filed against Assam CM and Sadhguru for Kaziranga jeep safari
सद्गुरु जग्गी वासुदेव और हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सद्गुरु समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन किया। 

विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलाघाटा जिले के बोकाखाट थाने में राष्ट्रीय उद्यान के किनारे स्थित गांवों के निवासियों ने पिछले दिन अंधेरे में जीप सफारी करने पर एक शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, 'हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला केएनपी वन विभाग के तहत आता है, इसलिए हमने उद्यान के संभागीय वन अधिकारी  से आरोप की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।' उन्होंने कहा कि लोगों को आरोप लगाने का अधिकार है और इसी आधार पर जांच की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अधिकारी ने शाम के बाद जीप सफारी के आरोप का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह एक आधिकारिक कार्यक्रम था और कभी-कभी, इस तरह के आयोजन थोड़ी देर से चलते हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि हम इसे कानून का उल्लंघन कह सकते हैं। 


शिकायत उद्यान के पास के मोरोंगियाल और बलिजन गांवों के निवासी सोनेश्वर नारा और प्रबीन पेगू ने दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाम के बाद हेडलाइट्स के साथ जीप सफारी करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है।  

शिकायतकर्ताओं ने सद्गुरु जगदीश जग्गी वासुदेव, हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और अन्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed