{"_id":"60fd6124af5b0e38223f8e3e","slug":"community-radio-stations-health-ministry-on-coronavirus-in-india-all-updates-corona-vaccination-in-india-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुरोध: सामुदायिक रेडियो स्टेशनों से स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील, कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के भ्रम को करें दूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुरोध: सामुदायिक रेडियो स्टेशनों से स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील, कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के भ्रम को करें दूर
Sun, 25 Jul 2021 06:45 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को 16 राज्यों के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के प्रतिनिधियों के लिए एक संचार जागरुकता कार्यशाला की मेजबानी की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष रूप से देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच टीकाकरण के बारे में कोविड-उपयुक्त व्यवहार और मिथकों के बारे में अभियान बनाने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में सार्थक जागरुकता अभियान बनाने और टीकाकरण को लेकर उत्पन्न भ्रम को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से देश के दूरदराज और कठिन क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के बीच आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने अपने उद्घाटन भाषण में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने समझदार श्रोताओं के लिए कोविड टीकाकरण पर सूचनात्मक कार्यक्रमों को प्रसारित करके रेडियो स्टेशनों के निरंतर प्रयास वयस्कों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में बढ़ती सामुदायिक भागीदारी में परिलक्षित होते हैं।
विज्ञापन
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17466 नए मामले
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17466 नए मामले सामने आए हैं और 66 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15247 लोग स्वस्थ भी हो गए।