{"_id":"66abc5bcbc6420a08209b635","slug":"common-man-s-journey-will-easy-many-coaches-will-be-installed-in-general-coach-of-the-train-railway-minister-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: आम आदमी का सफर होगा आसान, ट्रेन के जनरल कोच में अब 2 के बजाए लगेंगे इतने कोच, रेल मंत्री दिया अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: आम आदमी का सफर होगा आसान, ट्रेन के जनरल कोच में अब 2 के बजाए लगेंगे इतने कोच, रेल मंत्री दिया अपडेट
Thu, 01 Aug 2024 10:58 PM IST
निर्मल कांत
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रेलवे कर रहा सफर आसान बनाने की तैयारी
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इन दिनों में देश में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें आम यात्रियों को बहुत पसंद आ रही हैं। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने आने वाले दिनों में 50 नई अमृत भारत ट्रेनें बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को जानकारी देते कहा कि आने वाले महीनों में 2500 जनरल कोच बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस तरह के कुल 10,000 कोच बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में बढ़ती यात्रा मांग के बारे में चिंताओं का जवाब देते हुए लोकसभा में कहा, ट्रेनों में चार जनरल कोच रखने की मानक संरचना को अब सभी मेल पैसेंजर ट्रेनों में लागू किया जाएगा। ट्रेनों में दो-तिहाई जनरल कोच और एक-तिहाई वातानुकूलित कोच का अनुपात बनाए रखा जा रहा है।
लोकसभा में रेल मंत्री ने बताया कि 2014-24 के बीच 2964 स्टेशनों को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से कवर किया गया। साथ ही इन्हें इंटर ऑपरेबल बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि मानव रहित लेवल क्रॉसिंग के चलते होने वाली चिंताओं को कम करने के लिए रेल ओवर ब्रिज और अंडरपास बनाए गए हैं।
रेल मंत्री वैष्णव ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली स्थापित करने पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में एटीपी विकसित करने का फैसला किया, कवच का पहला परीक्षण 2016 में हुआ और 2019 में इसे एसआईएल-4 प्रमाणन प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि 2022 में इस प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए 3,000 किलोमीटर लंबी परियोजना शुरू की गई और 2024 में कवच के संस्करण 4.0 को मंजूरी दी गई। वैष्णव ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण ट्रैक की खराबी को बड़ी चिंता के साथ संबोधित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान हर साल औसतन 171 दुर्घटनाएं होती थीं। अब इसमें 68 फीसदी की कमी आई है, हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभी भी काम किया जाना बाकी है और सभी इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।