{"_id":"59b07c394f1c1bef7f8b479a","slug":"committee-to-examine-gst-benefits-fraud-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":" उपभोक्ताओं को GST का लाभ न देने की शिकायतों की जांच करेगी समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपभोक्ताओं को GST का लाभ न देने की शिकायतों की जांच करेगी समिति
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू होने के बाद गलत तरीके से लाभ कमाने और उसका फायदा उपभोक्ताओं को न देने वालों के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
सरकार ने उपभोक्ताओं से कहा है कि ऐसे कारोबारियों के खिलाफ शिकायत करें, जो उन्हें लाभ के रूप में कीमत कम नहीं करते। राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने कहा कि सरकार ने ‘स्थायी समिति’ का गठन किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- विधवाओं, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को मिल सकती है ज्यादा पेंशन, GST रेवेन्यू पर है नजर
विज्ञापन
इसमें चार सदस्य होंगे, दो अधिकारी केंद्र के और दो राज्यों के होंगे, जो गलत तरीके से लाभ कमाने वालों के खिलाफ शिकायतों का निपटारा करेंगे।
इसके अलावा राज्य सरकारें भी राज्य स्तर की जांच समितियां बनाने की प्रक्रिया में हैं, जिनमें केंद्र के भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। राजस्व सचिव ने कहा कि यदि आपकी कोई शिकायत मिलती है तो उसे स्थायी समिति या राज्य स्तरीय जांच समितियों के पास भेजें।