फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commanders Conference: Rajnath said - the strength of the Air Force will have to be increased, the theater command will increase coordination in the armed forces

कमांडरों का सम्मेलन: राजनाथ बोले- बढ़ाना होगी वायुसेना की ताकत, सशस्त्र बलों में थिएटर कमान से समन्वय बढ़ेगा

Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:00 PM IST
सार

तीन दिवसीय इस सम्मेलन में वायुसेना के कमांडर चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा करेंगे। 
 

विज्ञापन
Commanders Conference: Rajnath said - the strength of the Air Force will have to be increased, the theater command will increase coordination in the armed forces
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि थियेटर कमान बनने से तीनों सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ेगा। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसका लाभ तीनों सेनाओं को होगा। 

विज्ञापन


राजनाथ ने यह भी कहा, युद्ध के मैदान में वायुसेना अहम भूमिका निभाती आई है। आगे इसकी ताकत और बढ़ानी होगी। थियेटर कमान गठित करने के काम में सभी हितधारकों की सलाह को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने सीमाओं के मौजूदा हालात पर कहा कि सशस्त्र बलों को कम समय के अंदर बड़े मोर्चों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। ऐसी स्थितियों में थियेटर कमान अहम भूमिका निभाएगी। 
विज्ञापन


वायुसेना हमेशा से मोर्चों के लिए तैयार रही है। किसी भी मुश्किल घड़ी में समय रहते वायुसेना के जवान मोर्चे पर जुट जाते हैं और पेशेवर ढंग से जंग में फतह हासिल करते हैं। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में वायुसेना के कमांडर चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रक्षामंत्री को वायुसेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी। राजनाथ ने कहा, 'भविष्य के संघर्षों में भारतीय वायुसेना की भूमिका महत्वपूर्ण है। उसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीनी प्रशिक्षण आदि से अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की जरूरत है।' 


मेक इन इंडिया से हो रहा सैन्य उपकरणों का स्वदेशीकरण 
रक्षामंत्री ने 'मेक इन इंडिया' पहल के माध्यम से सैन्य उपकरणों के स्वदेशीकरण के क्षेत्र में प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा, हल्के लड़ाकू विमान तेजस एमके 1ए और सी-295 परिवहन विमानों के ऑर्डर स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे। भारत ने सितंबर में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 56 सी-295 परिवहन विमानों की खरीदी के लिए करीब 20,000 करोड़ रुपये का करार किया है। ये विमान भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों की जगह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed