{"_id":"5f0df2c18ebc3e63630245db","slug":"comet-neowise-latest-updates-it-will-be-seen-in-the-sky-for-20-minutes-daily-for-20-days-from-july-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neowise Comet: यह 14 जुलाई से 20 दिनों तक रोजाना 20 मिनट के लिए आसमान में देखा जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Neowise Comet: यह 14 जुलाई से 20 दिनों तक रोजाना 20 मिनट के लिए आसमान में देखा जाएगा
Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Comet neowise
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियोवाइज नाम का धूमकेतू इस वक्त पृथ्वी से लगभग 20 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक 22 जुलाई को यह धरती के बेहद करीब होगा और तब इसकी दूरी यहां से 10.3 करोड़ किलोमीटर ही रह जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि इसके पहले 14 जुलाई (मंगलवार) से ही इसे भारत के आसमान में 20 दिनों तक रोज देखा जा सकेगा। मंगलवार से हर रोज सी/2020 एफ3 नामक इस अनोखे धूमकेतू 20 मिनट तक लोग देख पाएंगे।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धूमकेतू 22-23 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। लेकिन 14 जुलाई से ही नियोवाइज नाम के इस धूमकेतू को सूर्यास्त के बाद 20 मिनट तक नंगी आंखों से लोग रोजाना देख सकेंगे।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त से यह धूमकेतू धीरे धीरे दिखना बंद हो जाएगा। टेलीस्कोप और दूरबीन के जरिए इसे जुलाई में बेहद आसानी से देखा जा सकेगा।