{"_id":"61e19c39ef75d9484f7936ca","slug":"collision-between-india-bound-planes-averted-in-dubai-dgca-asks-uae-to-share-probe-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई एयरपोर्ट का मामला: 9 जनवरी को दो विमानों की टक्कर होते-होते बची थी, डीजीसीए ने रिपोर्ट साझा करने को कहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुबई एयरपोर्ट का मामला: 9 जनवरी को दो विमानों की टक्कर होते-होते बची थी, डीजीसीए ने रिपोर्ट साझा करने को कहा
Fri, 14 Jan 2022 09:22 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:22 PM IST
सार
सूत्रों ने कहा कि अमीरात के जिन दो जेट विमानों की 9 जनवरी को नजदीकी टक्कर के हालात बने थे, वे दुबई-हैदराबाद उड़ान (EK-524) और दुबई-बेंगलुरु उड़ान (EK-568) थी।
विज्ञापन
Dubai Airport
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने यूएई के अपने समकक्ष से दुबई हवाई अड्डे पर नौ जनवरी को भारत जाने वाले अमीरात के दो यात्री विमानों के बीच बाल-बाल टक्कर से बचने के मामले की जांच रिपोर्ट साझा करने को कहा है। हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान विमान एक ही रनवे पर आ गए थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संयुक्त अरब अमीरात के सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीसीएए) से इस घटना पर अपनी जांच रिपोर्ट साझा करने को कहा है।
विज्ञापन
डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि दोनों उनके विमान हैं और घटना की जगह उनका हवाई अड्डा है और इसलिए आईसीएओ (अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) के अनुसार इसकी जांच उनके द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, हमने उनसे जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने पर साझा करने को कहा है। सूत्रों ने कहा कि अमीरात के जिन दो जेट विमानों की 9 जनवरी को नजदीकी टक्कर के हालात बने थे, वे दुबई-हैदराबाद उड़ान (EK-524) और दुबई-बेंगलुरु उड़ान (EK-568) थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि EK-524 उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा था, तभी EK-568 उसी रनवे पर आ गया। इसलिए EK-524 के टेक ऑफ को हवाई यातायात नियंत्रक ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने बताया कि EK-524 को रात 9.45 बजे रवाना होना था, जबकि EK-568 को रात 9.50 बजे उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन