फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coldplay concerts in Gujarat: WR's two winter special trains set to help attendees News In Hindi

Coldplay Concert: मुंबई से अहमदाबाद के लिए दो विशेष ट्रेनें, संगीत प्रेमियों की मदद के लिए पश्चिम रेलवे की पहल

Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
सार

पश्चिम रेलवे द्वारा गुजरात कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए चलाई जाने वाली ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6:15 बजे चलेंगी और अहमदाबाद में 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे और 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे पहुंचेंगी। वापसी में ये ट्रेनें अहमदाबाद से 1:40 बजे चलकर बांद्रा टर्मिनस 8:40 बजे पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Coldplay concerts in Gujarat: WR's two winter special trains set to help attendees News In Hindi
गुजरात कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए रेलवे की योजना - फोटो : कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplay

विस्तार

गुजरात कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में इच्छुक लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक योजना बनाई है। इसके तहत मुंबई और अहमदाबाद के बीच 25 और 26 जनवरी को विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। यह ट्रेनें उन लोगों के लिए राहत का कारण बनेंगी जो कोल्डप्ले के संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा करना चाहते हैं। मामले में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें शीतकालीन विशेष ट्रेनों के रूप में चल रही हैं लेकिन इनका मुख्य उद्देश्य कोल्डप्ले के कार्यक्रम के कारण होने वाली अतिरिक्त भीड़ को संभालना है।
विज्ञापन


ट्रेन की समय सारिणी
बता दें कि ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6:15 बजे चलेंगी और अहमदाबाद में 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे और 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे पहुंचेंगी। वापसी में ये ट्रेनें अहमदाबाद से 1:40 बजे चलकर बांद्रा टर्मिनस 8:40 बजे पहुंचेंगी। दूसरी ट्रेन 27 जनवरी को सुबह 00:50 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और 8:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। ये ट्रेनें बोरीवली, वापी, उधना, सूरत, भरूच, वडोदरा और गरतापुर स्टेशनों पर भी रुकेंगी।
विज्ञापन


हवाई किराए में हुई बढ़ोतरी 
अधिकारियों ने बताया कि कोल्डप्ले के संगीत कार्यक्रम के कारण मुंबई और अहमदाबाद के बीच हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है और ट्रेनें भी बहुत भरी हुई हैं। वे यह भी मानते हैं कि इन दो विशेष ट्रेनों से भी भीड़ पूरी तरह से कम नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को होने वाले कोल्डप्ले के कार्यक्रम के लिए रेलवे ने उपनगरीय लोकल ट्रेनें बुक की हैं, जो गोरेगांव और नेरुल स्टेशन के बीच चलेंगी। ये ट्रेनें केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए हैं।


ऐसे करें टिकट बुक
अधिकारियों ने यह भी बताया कि विशेष ट्रेन के टिकट बुक माई शो के माध्यम से बुक किए जा रहे हैं, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि सिर्फ टिकट धारक ही यात्रा कर पाएंगे या आम लोग भी इन ट्रेनों में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed