फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coincidence: 158 People Lost Their Lives In Mangaluru 10 Years Ago In An Accident Like Kerala Air India Kozhikode Plane Crash

संयोग: मंगलूरू में 10 साल पहले ऐसे ही हादसे में चली गई थी 158 लोगों की जान

Sat, 08 Aug 2020 05:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Aug 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Coincidence: 158 People Lost Their Lives In Mangaluru 10 Years Ago In An Accident Like Kerala Air India Kozhikode Plane Crash
मंगलूरू प्लेन हादसा - फोटो : social media

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार को कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फिसल गया। इस हादसे के वक्त विमान में 190 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। विमान दुबई से आ रहा था और रनवे पर लैंडिंग करते हुए फिसल गया। इससे विमान के 2 टुकड़े हो गए थे। गनीमत रही कि सामने का हिस्सा खाई में गिरने से बच गया।

विज्ञापन


इसे संयोग ही कहेंगे कि करीब 10 साल पहले यानी, 22 मई 2010 में ठीक ऐसा ही एक हादसा मंगलूरू में हुआ था। उस वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट 812 दुबई से मंगलूरू आई थी। यह फ्लाइट भी लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गई थी और पहाड़ी में गिर गई थी। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


मंगलूरू में ऐसे ही हादसे में गई थी 158 की जान

  • 22 मई, 2010 : दुबई से मंगलूरू आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के  दौरान रनवे से फिसलकर खाई में गिर गया था। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी। आठ लोग बच गए थे। उस फ्लाइट में 160 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 17 जुलाई 2000 : बिहार के पटना में एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 12 नवंबर 1996 : हरियाणा के चरखी दादरी में सऊदी अरब का एक विमान कजाकिस्तान के विमान से टकराया। हवा में हुई इस टक्कर में 349 लोगों की मौत हुई थी।
  • 26 अप्रैल 1993 : औरंगाबाद में इंडियन एयरलाइंस का एक बोइंग 737 दुघर्टनागस्त हुआ। 56 लोगों की जान गई थी।
  • 16 अगस्त 1991 : इंडियन एयरलाइंस का बोइंग 737 इंफाल में लोकतक हाइडिल पावर परियोजना के करीब दुघर्टनाग्रस्त 61 की मौत।
  • 14 फरवरी 1990 : इंडियन एयरलाइंस की एयरबस 320 बंगलूरू हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से 400 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
  • 19 अक्तूबर 1988 : अहमदाबाद के समीप इंडियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त 131 की मौत।
  • 1 जनवरी 1978 : एयर इंडिया की फ्लाइट एक्सवाई5 अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 213 की मौत।

पहले भी हुए हैं कोझिकोड में हादसे

  • 7 नवंबर, 2008 : जेद्दाह से आए विमान का पंख जमीन से टकराया। जनहानि नहीं।
  • 9 जुलाई, 2012 : विमान भारी बारिश से फिसला। लैंडिंग गियर टूटा। जनहानि नहीं।
  • 25 अप्रैल, 2017 : एयर इंडिया के विमान का उड़ान भरते समय इंजन फेल। टायर फटा। यात्रा सुरक्षित उतारे।
  • 4 अगस्त, 2017 : बंगलूरू से आ रहा विमान लैंडिंग के दौरान फिसल कर क्षतिग्रस्त हो गया। कोई हताहत नहीं।

क्या होता है टेबलटॉप रनवे?
टेबलटॉप रनवे आमतौर पर पहाड़ के ऊपर होता है। इसमें ज्यादातर एयरपोर्ट के अगल-बगल खाई होती है। यहां विमानों की लैंडिंग करना बेहद कठिन होता है। लैंडिंग और उड़ान दोनों के दौरान पायलट को खासतौर पर सावधानी बरतनी होती है।

देश में तीन ऐसे एयरपोर्ट हैं, जो बेहद ऊंचाई पर स्थित हैं और इन्हें टेबलटॉप रनवे कहा जाता है। इनमें एक केरल के मलाप्पुरम में स्थित कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यहीं पर शुक्रवार को हादसा हुआ। दूसरा एयरपोर्ट कर्नाटक के मैंगलोर में है जहां 2010 में हादसा हुआ था। तीसरा एयरपोर्ट मिजोरम में है।

यह भी पढ़ें : Kerala Plane Crash: रनवे से फिसलकर खाई में गिरा विमान, दो टुकड़ों में बंटा, 17 की मौत, 123 घायल

यह भी पढ़ें : Kerala Plane Crash: पायलट ने आखिरी वक्त तक की थी विमान को बचाने की कोशिश

यह भी पढ़ें : Kozhikode Plane Crash: जानिए कैसे फिसलकर खाई में जा गिरा विमान.. और सुनाई देने लगीं चीखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed