{"_id":"5d5fc61d8ebc3e6c4d5fb246","slug":"coast-guard-of-india-and-us-take-part-in-joint-exercise-on-chennai-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई तट पर भारत और अमेरिका के तटरक्षकों ने संयुक्त अभ्यास में लिया हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई तट पर भारत और अमेरिका के तटरक्षकों ने संयुक्त अभ्यास में लिया हिस्सा
Fri, 23 Aug 2019 04:25 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत और अमेरिका के तटरक्षकों ने दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को चेन्नई तट पर संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। शहर तट से करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में दोनों देशों के तटरक्षक जहाजों और विमानों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
तटरक्षक के एक अधिकारी ने बताया कि भारत की ओर से आईसीजी शौर्य और आईसीजी अभीक जहाजों और चेतक हेलीकॉप्टर ने अभ्यास में हिस्सा लिया। यह अभ्यास जलदस्यु विरोधी, तलाश एवं बचाव तथा हमलों से मुकाबले पर केंद्रित था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी जहाज ‘स्ट्रैटॉन’ और जहाज से जुड़े एक विमान ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया। शुक्रवार सुबह सात बजे अभ्यास शुरू होने के चार घंटे बाद ‘स्ट्रैटन’ ने पहली बार भारत में चेन्नई बंदरगाह पर कदम रखा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, ‘समुद्री अभ्यास शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। अमेरिका और भारतीय अधिकारियों के बातचीत समेत कई गतिविधियों में हिस्सा लेने के बाद यूएससीजी जहाज 27 अगस्त को भारत से रवाना होगा।’