{"_id":"658e077fcbd6619a610570f7","slug":"coast-guard-evacuates-passenger-with-heart-ailment-from-cruise-liner-brings-him-to-hospital-in-panaji-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: क्रूज लाइनर में बिगड़ी यात्री की तबीयत, भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू कर पणजी अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: क्रूज लाइनर में बिगड़ी यात्री की तबीयत, भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू कर पणजी अस्पताल पहुंचाया
Fri, 29 Dec 2023 05:10 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:10 AM IST
सार
आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा कि क्रूज लाइनर ने दोपहर 3:20 बजे एक अलर्ट जारी कर दिल से संबंधित बीमारी वाले एक यात्री के लिए चिकित्सा सहायता मांगी। इसके बाद यात्री की बिगड़ती हालत को देखते हुए गोवा में आईसीजी समुद्री बचाव उप समन्वय केंद्र (एमआरएससी) ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया और समन्वय किया।
विज्ञापन
भारीतय तटरक्षक बल ने मरीज की रेस्क्यू कर बचाई जान
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोवा के तट से लगभग 80 समुद्री मील दूर इतालवी ध्वज वाले क्रूज लाइनर कोस्टा सेरेना से एक भारतीय यात्री को सफलतापूर्वक निकाला गया। आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा कि क्रूज लाइनर ने दोपहर 3:20 बजे एक अलर्ट जारी कर दिल से संबंधित बीमारी वाले एक यात्री के लिए चिकित्सा सहायता मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद यात्री की बिगड़ती हालत को देखते हुए गोवा में आईसीजी समुद्री बचाव उप समन्वय केंद्र (एमआरएससी) ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया और समन्वय किया। उन्होंने आगे बताया कि क्रूज लाइनर को अपना मार्ग बदलने और रोगी को भूमि-आधारित चिकित्सा सुविधाओं में शीघ्र स्थानांतरित करने के लिए गोवा की ओर बढ़ने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
पहले से ही क्षेत्र में मौजूद था ICG
इसके साथ ही, एक ICG इंटरसेप्टर बोट C-158, को तुरंत कार्रवाई में लगाया गया जो पहले से ही क्षेत्र में मौजूद थी। सी-158 और कोस्टा सेरेना के बीच मुलाकात गोवा से लगभग 30 नॉटिकल माइल्स दूर हुई। आधिकारिक सूचना के मुताबिक अत्यधिक सावधानी और विशेषज्ञता के साथ, क्रूज जहाज के चिकित्सा कर्मियों की सहायता से सी-158 ने मरीज को उसकी पत्नी और उसके साथ आई नर्स के साथ सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया,'।
विज्ञापन
आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकतम गति और प्राथमिकता की स्थिति बनाए रखते हुए, सी-158 ने रात 8:30 बजे तक मोरमुगाओ पोर्ट अथॉरिटी में प्रवेश किया। इसके बाद मरीज को तुरंत पणजी के मणिपाल अस्पताल में एक विशेष चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित करने के लिए स्थिर स्थिति में प्रतीक्षारत एम्बुलेंस को सौंप दिया गया।