फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Adityanath to issue loan forgery certificate to 86 lakh farmers

CM योगी का एलान, 86 लाख किसानों को देंगे कर्ज माफी का सर्टिफिकेट

Thu, 15 Jun 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to issue loan forgery certificate to 86 lakh farmers
सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का पहला बजट सत्र जुलाई में होगा। इसमें 86 लाख किसानों को फसली ऋण माफी का तोहफा मिलेगा। इसका एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके लिए जिला, तहसील और विकास खंड मुख्यालय पर विशेष शिविर लगाया जाएगा। सांसद, विधायक ही कर्ज माफी का सर्टिफिकेट बांटेंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। पहले गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, फिर कैंपियरगंज तहसील के गोपालगंज उर्फ हरनामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया और फिर सरकार के एजेंडे पर आ गए। हरनामपुर में ही जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने अपना वादा निभाया है। बजट सत्र में किसानों के फसली ऋण माफी पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन

 

यह सरकार गांव, गरीब, किसान और दलितों की है। मुख्यमंत्री ने बैंक प्रबंधन से किसानों को नोटिस न देने की बात भी दोहराई और कहा कि बजट सत्र के बाद सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति की जानकारी भी दी। कहा कि नई औद्योगिक नीति पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इन क्षेत्रों में उद्योग लगाने वालों को स्टांप शुल्क और वैट से छूट दी जाएगी। कुछ मामलों में छूट शत-प्रतिशत होगी। इससे बड़ी संख्या में उद्योगों के लगने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का एजेंडा युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है। भाजपा सरकार जिला, तहसील और विकास स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश में है। ऐसा हुआ तो यूपी के युवाओं को नौकरी के लिए दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और बंगलूरू नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की जमीन पर अवैध कब्जे न होने दें, जहां जमीन खाली रहेगी, वहां उद्योग लगाए जाएंगे। आईटीआई, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और व्यावसायिक शैक्षिक केंद्र खोले जाएंगे। इसका सीधा फायदा क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा।


 

बजट नहीं था, फिर भी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का संकल्प

CM Yogi Adityanath to issue loan forgery certificate to 86 lakh farmers
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने से संबंधित समय सीमा पर भी बोले। कहा कि यूपी में एक लाख 21 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। इसके लिए बजट नहीं था। खजाना पूरी तरह से खाली था, फिर भी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। जो सड़कें गड्ढामुक्त होने से रह गई हैं, उन्हें बारिश के बाद गड्ढामुक्त किया जाएगा। गांव, शहर की सड़कें पूरी तरह से गड्ढामुक्त होंगी। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed