Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah Says Ashwini Vaishnaw steals Karnataka success by taking credit for state achievements

Karnataka: 'उपलब्धियों का श्रेय लेकर कर्नाटक की सफलता चुरा रहे...', अश्विनी वैष्णव पर भड़के CM सिद्धारमैया

Fri, 26 Dec 2025 04:48 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 26 Dec 2025 04:48 PM IST
सार

CM Siddaramaiah On Ashwini Vaishnaw: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पर राज्य की औद्योगिक उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। फॉक्सकॉन में बड़े पैमाने पर रोजगार को लेकर छिड़े विवाद में उन्होंने डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah Says Ashwini Vaishnaw steals Karnataka success by taking credit for state achievements
सिद्धारमैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को लेकर केंद्र और राज्य के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पर कर्नाटक की सफलता का श्रेय हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की मेहनत से मिली उपलब्धियों को केंद्र अपने खाते में डालने की कोशिश कर रहा है, जबकि जमीनी काम कर्नाटक सरकार ने किया है।
विज्ञापन


यह विवाद तब सामने आया जब अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'मेक इन इंडिया' की सफलता स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने एक पोस्ट में फॉक्सकॉन की कर्नाटक इकाई में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की खबर साझा की थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र कर्नाटक की उपलब्धियों को अपने प्रचार का हिस्सा बना रहा है।
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार पर सवाल
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने डबल इंजन सरकार की अवधारणा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में इतनी तालमेल वाली सरकारें हैं, तो वे कर्नाटक जैसी प्रगति क्यों नहीं कर पा रहीं। उन्होंने कहा कि जब उपलब्धियां दिखाने के लिए कुछ नहीं होता, तब दूसरों के काम को अपना बताने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हम बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का समर्थन करते हैं', तारिक रहमान की घर वापसी पर भारत


फॉक्सकॉन निवेश बना बहस का केंद्र
ताइवान की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन का भारत में दूसरा सबसे बड़ा संयंत्र देवनहल्ली में स्थित है। यह इकाई बंगलूरू के पास है और यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। सिद्धारमैया ने कहा कि निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल, जमीन, बुनियादी ढांचा और नीतिगत सहयोग राज्य सरकार ने दिया, इसलिए श्रेय भी कर्नाटक को मिलना चाहिए।

मेक इन इंडिया बनाम राज्य की मेहनत
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 'मेक इन इंडिया' सच में सफल है, तो भाजपा शासित राज्यों में भी वैसी ही औद्योगिक तस्वीर दिखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल प्रचार कर रही है, जबकि असली काम राज्यों ने किया है। सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक आगे भी निवेश और रोजगार के मामले में नेतृत्व करता रहेगा और श्रेय की राजनीति से पीछे नहीं हटेगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article