फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah launches KWIN City says it will be a game changer news in hindi

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया ने लॉन्च किया क्विन सिटी, कहा- यह एक गेम चेंजर; जानें क्या है खास

Thu, 26 Sep 2024 02:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Sep 2024 02:01 PM IST
सार

क्विन सिटी डोब्बास्पेट और डोड्डाबल्लापुरा के बीच स्थित है। यह बंगलूरू एयरपोर्ट से केवल 45 मिनट का समय लगता है और सिटी सेंटर से यह 50 किमी की दूरी पर है। बंगलूरू-पुणे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से यह केवल पांच किमी की दूरी पर है।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah launches KWIN City says it will be a game changer news in hindi
सिद्धारमैया ने लॉन्च किया क्विन सिटी - फोटो : X/MB Patil

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को नॉलेज, वेलबीइंग एंड इनोवेशन सिटी (ज्ञान, कल्याण और नवाचार शहर) लॉन्च किया। इसे आसान भाषा में क्विन सिटी नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक गेम चेंजर होगा। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि क्विन सिटी भविष्य के लिए कर्नाटक की साहसिक सृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है। यह ज्ञान, स्वास्थ्य, नवनिर्माण और अनुसंधान के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र होगा। 
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, "हम एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, जो आर्थिक विकास को गति देगा, वैश्विक टैलेंट को आकर्षित करने के साथ अभूतपूर्व प्रगति को बढ़ावा देगा।" अधिकारियों ने कहा कि 5,800 एकड़ में फैली क्विन सिटी कर्नाटक के व्यापार परिदृश्य को फिर से परिभाषित करेगी। यह ज्ञान, कल्याण और नवाचार को एक इकोसिस्टम में अकीकृत करेगी। 
विज्ञापन


इंट्रा और इंटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी होगा
क्विन सिटी डोब्बास्पेट और डोड्डाबल्लापुरा के बीच स्थित है। यह बंगलूरू एयरपोर्ट से केवल 45 मिनट का समय लगता है और सिटी सेंटर से यह 50 किमी की दूरी पर है। बंगलूरू-पुणे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से यह केवल पांच किमी की दूरी पर है। यहां इंट्रा और इंटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा, जो भीड़भाड़ को कम कर यातायात को सुविधाजनक बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने बताया गेम चेंजर
सिद्धारमैया ने क्विन सिटी को गेम चेंजर बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक परियोजना नहीं बल्कि लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि क्विन सिटी को शहर के इकोसिस्टम से फायदा होगा। साथ ही इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी देगा। 


मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जो एक मजबूत व्यवसायिक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक की प्रतिबद्धता का सबूत है। उन्होंने आगे कहा, "इस शहर के साथ हम औद्योगिक विकास और वृद्धि के लिए मंच तैयार करेंगे। यह परियोजना केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश को ही आकर्षित नहीं करेगी बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed